फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hrithik, Dhananjay, and Pradeep triumphed in the race; Kajal secured the first position in the girls' category.

Kushinagar News: दौड़ में रितिक, धनंजय और प्रदीप ने मारी बाजी, बालिका वर्ग में काजल को पहला स्थान

Wed, 07 Oct 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hrithik, Dhananjay, and Pradeep triumphed in the race; Kajal secured the first position in the girls' category.
1500, 800 और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम रहे खिलाड़ी, बालिका वर्ग में काजल और चक्र क्षेपण में करिश्मा ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में दो दिवसीय माध्यमिक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। विजेता सभी खिलाड़ी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक पर दमखम दिखाते हुए 1500 मीटर दौड़ में रितिक गुप्ता, 800 मीटर में धनंजय भारती और 3000 मीटर में प्रदीप जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में काजल गुप्ता ने बाजी मारी। वहीं, चक्र क्षेपण स्पर्धा में कुमारी करिश्मा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। अंत में खेल शिक्षक मृगेंद्र राव ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपप्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह, डॉ. आलोक शुक्ल, रमेश कुमार, अतिम कुमार, अंकित मिश्र, नीतू सिंह, आनंद शुक्ल, अभिषेक भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed