फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   House key and Ayushman card distributed

Kushinagar News: आवास की चाबी और आयुष्मान कार्ड किया गया वितरित

Fri, 01 Dec 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
House key and Ayushman card distributed
करमैनी गांव में आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देते पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वशि
कोटवा बाजार। क्षेत्र के मोती छपरा और मठिया आलम गांव में बृहस्पतिवार को भारत संकल्प यात्रा के तहत एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लाभार्थियों में आवास की चाबी और आयुष्मान भारत कार्ड वितरित किया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख बिंदु देवी ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। आवास, पेंशन, खाद्यान्न, किसान सम्मान निधि समेत अन्य सभी योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंच रही है। इससे सभी लोगों का विकास हो रहा है। कार्यक्रम को शेषनाथ यादव, बीडीओ ऊषा पाल, डाॅ. रामअधार राजभर, बृजेश मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद मठिया आलम गांव के 200 से अधिक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और गांव के अजय, प्रह्लाद, अशोक, जितेंउ्र, नागेंद्र और मोती छपरा गांव के जवीजउल्लाह, अकलम, सहनाज, सौबुन निशा आदि लाभार्थियों को आवास की चाभी और प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हरगोविंद रौनियार, एडीओ पंचायत मोहन सिंह, सचिव रामविनय यादव, शैलेंद्र मल्ल, मोती छपरा के ग्राम प्रधान पप्पू अंसारी, मठिया आलम के ग्राम प्रधान चंद्रिका कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed