फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hotel rooms booked in Netaji's name, passengers upset

होटलों के रूम नेताजी के नाम बुक, मुसाफिर परेशान

Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hotel rooms booked in Netaji's name, passengers upset
होटलों के रूम नेताजी के नाम बुक, मुसाफिर परेशान
विज्ञापन

निजी काम से शहर आने वाले लोगों को रूम के लिए भटकना पड़ रहा
विधानसभा चुनाव : जिले में बड़े नेताओं का जमावड़ा, होटल, मैरिज गार्डन तक बुक
पडरौना। विधानसभा चुनाव के चलते शहर में नेताओं का जमावड़ा है। होटल, रेस्टोरेंट से लेकर मैरिज गार्डन तक नेताजी के नाम बुक हो गए हैं। ऐसे में परेशानी उन लोगों के सामने खड़ी हो गई है, जो बाहर से किसी न किसी काम के चलते पडरौना, कुशीनगर पहुंच रहे हैं। यहां पर उन्हें ठहरने का कोई इंतजाम नहीं मिल रहा है।
छठे चरण के तहत तीन मार्च को सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होने हैं।
एक पखवाड़े से भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा पडरौना में है। इस समय चारों ही दलों के दिग्गज नेताओं के अलावा आसपास के सभी जिलों से कार्यकर्ता चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं। स्थिति यह है बीते 12 दिन से पडरौना और कुशीनगर में एक भी होटल खाली नहीं है। सभी होटलों के रूम 10 फरवरी तक के लिए बुक हैं। इसके बाद भी कमरों की मांग लगातार बनी हुई है। स्थिति यह है कि अपने निजी काम से आने वाले लोगों को होटलों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पडरौना, कुशीनगर में बाहरी लोगों की तादाद बढ़ी
चुनाव की वजह से पडरौना-कुशीनगर में इस समय बाहरी लोगों की तादाद बढ़ गई है। यह सभी लोग राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैं। इनमें ज्यादातर गोरखपुर, बलिया, लखनऊ, गाजीपुर, बनारस जिलों के हैं। परेशानी की बात तो यह है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, यह संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में कमरा नहीं मिलने से परिवार लौटा
सोमवार को लखनऊ से कुशीनगर लड़की देखने आए एक परिवार को रुकने के लिए किसी भी होटल में कमरा नहीं मिला, जिससे उन्हें रात में ही लखनऊ जाना पड़ा। बताया गया कि होटलों के एक-एक कमरे में दो से तीन लोग ठहरे हुए हैं। होटलों में रुकने वाले इन बाहरी लोगों की जगह-जगह भीड़ दिख रही है। नाश्ते की दुकानों, होटलों, ढाबों आदि पर भी व्यवसाय एकदम बढ़ गया है। अब देर रात तक होटल और ढाबे गुलजार हो रहे हैं। इन नेताओं के कारण भी मुख्य सड़कों पर भी चार पहिया वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed