फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hotel-marriage hall parking on the road, jam

Kushinagar News: होटल-मैरिज हॉल की पार्किंग सड़क पर, जाम

Thu, 20 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hotel-marriage hall parking on the road, jam
पडरौना। त्याेहारों के दौरान शहर की सड़कों पर जाम लगना तो आम बात है, लेकिन अब तक शहर की सड़कें सहालग पर भी तंग होने लगी हैं। शहर के होटल-मैरिज हाॅल में मानक के अनुसार पार्किंग न होने से सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी हो रही हैं, जिससे लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैवाहिक समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने आए लोग शाम को होटल-मैरिज हाल वाली सड़कों से जाने से कतराने लगे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद की पार्किंग बनाने की योजना भी अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन

15 जनवरी को खरमास खत्म होने के बाद से ही सहालग शुरू हो गया है। शहरों की करीब-करीब सभी प्रमुख सड़कों रोजाना शाम को डीजे, बैंड-बाजा के साथ बरात निकल रही है। रास्ते में तो लोग परेशान हो ही रहे हैं। वहीं मैरिज हाल के सामने सबसे अधिक जाम की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। सहालग शुरू होने के बाद से ही लोग जाम के डर से वाहनों से दूर पैदल चलने से भी कतराने लगे हैं। रामकोला रोड पर करीब एक किलोमीटर के दायरे में दो होटल और दो मैरिज हाॅल हैं, वहां वाहनों की अधिकता होने के बाद टू-लेन की सड़क इतनी संकरी हो जाती है, जिससे शाम करीब सात बजे के बाद जाम की स्थिति हो जाती है। इसी तरह शहर के कोतवाली रोड स्थित रेलवे ढाला के पास एक होटल है। रेलवे समपार फाटक के पास रेलवे ने कुछ दिन पहले मरम्मत कार्य कराए थे, जिससे रेलवे लाइन पर बनी सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लाइन पार करने में वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है, जिससे पूरे दिन वहां जाम की समस्या बनी रहती है।
50 मीटर पहले ही होटल होने के चलते जब भी कोई बारात पहुंचती है तो सड़क के दोनों तरफ 500 मीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस जाम में यदि कोई एक बार फंस गया तो उसे निकलने में घंटों लग जाते हैं। जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क पर अगल-बगल दो होटल हैं। यहां सहालग के दौरान रोजाना जाम लग रहा है।

लोगों का कहना है कि शाम को इन होटल में बैंड बाजा के साथ नाचते-गाते बराती पहुंचते हैं। इसके अलावा इस होटल से करीब 60 मीटर पहले बड़ी गंडक नहर है। इसका पुल भी संकरा है। यदि इन होटलों के पास जाम लग गया तो उससे निकलने में लोगों को घंटों समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed