फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Host Azad Sporting Club defeated NE Railways

Kushinagar News: मेजबान आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने एनई रेलवे को हराया

Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Host Azad Sporting Club defeated NE Railways
ऑल इंडिया शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट टूर्नामेंट में  मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्य अ
फाजिलनगर। कस्बा के पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के राज मालती स्टेडियम में रविवार को 17वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच हुआ। इसमें मेजबान आजाद स्पोर्टिंग क्लब ने एनई रेलवे की टीम को 45 रन से हारकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच में 129 रन की धुआंधार पारी खेलने वाले फाजिलानगर के खिलाड़ी शौर्य सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे से शुरू हुए इस प्रतियोगिता के पहले मैच में एनई रेलवे के कप्तान प्रशांत अवस्थी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी फाजिलनगर की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 393 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें शौर्य सिंह ने 46 गेदों का सामना कर 14 छक्के व सात चौंको की मदद से 129 रन, निखिल राव ने 42 गेद पर 12 छक्का व आठ चौकों के मदद से नाबाद 120 रन, संदीप मित्तल ने 18 गेदों का सामना कर आठ छक्के व दो चौकों के मदद से नाबाद 61 रन बजाया, जबकि मंथन ने 26 रनों का योगदान दिया। रेलवे की तरफ खेल रहे शिवम दीक्षित व शिवकुमार ने दो- दो, जबकि प्रशांत अवस्थी ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की टीम ने 29वें ओवर के तीसरे गेंद पर सभी विकेट गवांकर 248 रन ही बना सकी। इसमें शिवम कुमार रथी ने 38 गेंदों का सामना कर सात छक्के व सात चौकों के मदद से 85 रन, अश्वनी मंधानी ने 35 गेंदों का सामना कर सात छक्के व सात चौकों की मदद 77 रन, अनूप कुमार ने 23 गेंदों का सामना कर पांच छक्के व छह चौकों के मदद से 55 रन और दिनेश कुमार ने 33 व प्रशांत अवस्थी ने 25 रन का योगदान दिया। बाकी कोई खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंच सके। फाजिलनगर की तरफ से गेंदबाजी कर रहे शौर्य सिंह ने चार विकेट लिए, जबकि जमशेद, संदीप, अमित व सचिन ने एक-एक विकेट लिए। चार विकेट लेने वाले शौर्य सिंह को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर उन्हें पांच हजार रूपये नगद पुरस्कार दिया। मैच का शुभारंभ राज्य सेतु निगम के अवकाश प्राप्त मुख्य अभियंता अजय सिंह ने किया। मैच में अंपायरिंग यूपीसीए पैनल के अंपायार संतोष कुमार सिंह, सतीश पांडेय और थर्ड अंपायर विजय शर्मा रहे। मैच का स्कोरिंग रितेश घोष ने किया। मैच के कमेंट्री मुहम्मद आलम व गुड्डू पांडेय ने किया। प्रतियोगिता का संचालन मजीबुल्लाह अंसारी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान अयोजन समिति के संरक्षक पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी, अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, अभय त्रिपाठी, राजन शुक्ला, केपी सिंह, टीएन राय, शिवशंकर तिवारी, आजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed