{"_id":"6761c544cad114c538054ef4","slug":"hospitals-running-in-basements-with-the-patronage-and-connivance-of-white-collar-people-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-128473-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सफेदपोश के संरक्षण और सांठगांठ से बेसमेंट में संचालित हो रहे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सफेदपोश के संरक्षण और सांठगांठ से बेसमेंट में संचालित हो रहे अस्पताल
Wed, 18 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अवैध अस्पतालों का भरमार तो है ही, बेसमेंट में भी अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। शहर के कई चर्चित अस्पताल हैं, जिनकी इमरजेंसी सेवाएं भी बेसमेंट में संचालित हो रही हैं।
सफेदपोश का संरक्षण और विभागीय सांठगांठ के चलते इन संचालकों पर शिकंजा सकने से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार मुंह मोड़ रहे हैं। कुछ माह पूर्व बेसमेंट में चलने वाले एक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम थी, लेकिन सफेदपोश का फोन आते ही वापस लौट गई थी।
शहर के छावनी और जगदीशपुरम, काॅलोनी के अलावा रामकोला रोड पर व्यवसायिक भवन में निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं। बेसमेंट में वाहन पार्किंग की जगह मरीजोें को भर्ती किया जा रहा है और इमरजेंसी संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को छावनी के एक निजी अस्पताल के बेसमेंट में इमरजेंसी में आने वाले रोगियों का इलाज किया जा रहा था। एक डॉक्टर और दो स्टाफ यहां मौजूद रहे, जबकि पर्ची लगाने के लिए मरीजों या साथ आए तीमारदारों को फर्स्ट फ्लोर पर लाइन लगानी पड़ती थी। वहीं, तहसील के सामने वाली पटरी पर एक अस्पताल में बेसमेंट में मरीजों को भर्ती किया गया था। इसके अलावा जगदीशपुरम काॅलोनी, रामकोला रोड में भी बेसमेंट में अस्पताल संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बरवापट्टी, तमकुहीराज, हाटा, कसया और कप्तानगंज में भी बेसमेंट में अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।