फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   -Horse riding on the rider.

घोड़े पर सवार होकर पहुंचे मतदान करने

Thu, 30 Nov 2017 12:23 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 30 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
-Horse riding on the rider.
घोड़ पर जाते शिव । - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  लोकतंत्र के महापर्व को कुछ उत्साही लोगों ने और आकर्षक और जीवंत बना रखा है। ऐसे ही एक मतदाता हैं पडरौना नगर के गांधी नगर वार्ड निवासी शिवजी वर्मा। इस बार भी वे अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। घुड़सवारी के शौकीन शिवजी ने वोट देने के बाद शहर का एक चक्कर लगाया।
विज्ञापन


शिवजी वर्मा अच्छी नस्ल का घोड़ा पालते हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पहली बार वे अपने घोड़े पर सवार होकर वोट देने पहुंचे थे। बूथ पर लोगों को यह आश्चर्यजनक तो लगा लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया ने शिवजी का उत्साह बढ़ा दिया। तब से वे सभी चुनावों में अपने घोड़े पर ही सवार होकर वोट देने पहुंचते हैं। इस बार भी सुबह करीब 10 बजे शिवजी अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने बूथ पर पहुंचे। उन्हें देख आश्चर्यचकित पुलिसवालों ने रोका तो शिवजी ने उन्हें वोट देने की बात कही। वोट देकर वे बाहर निकले और घोड़े पर बैठकर शहर का एक चक्कर लगाया। उनका कहना था कि आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए मतदान करना जरूरी है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करनेे के लिए ही घोड़े पर सवार होकर बूथ तक आता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed