फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hopes Rise for Early Resumption of Flights from the Airport

Kushinagar News: एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की जगी उम्मीद

Thu, 02 Apr 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hopes Rise for Early Resumption of Flights from the Airport
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में सांसद विजय कुमार दुबे के साथ बैठक करते एयरलाइंस के अधिकारी।स
पडरौना। कुशीनगर में लंबे समय से ठप पड़ी हवाई सेवाओं को लेकर बुधवार को बड़ी पहल हुई। कुशीनगर सांसद की अध्यक्षता में हुई बैठक में एयरलाइंस कंपनियों ने जल्द उड़ान शुरू करने का भरोसा दिया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी तैयारियां अंतिम चरण में होने की बात कही है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद भी अपेक्षित उड़ान सेवाएं शुरू न होने से सवालों में घिरे कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद विजय कुमार दूबे ने की। बैठक में एयरपोर्ट प्रबंधन और प्रमुख एयरलाइंस कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में क्षेत्र से हवाई सेवाओं के शीघ्र संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि उड़ान सेवाएं शुरू होना केवल सुविधा का मामला नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के विकास से जुड़ा विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित औपचारिकताओं को प्राथमिकता पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि आमजन को जल्द हवाई यात्रा का लाभ मिल सके। एयर इंडिया, स्पाइस जेट और इंडिगो के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे प्रक्रियाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं और जल्द ही उड़ान सेवाएं शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एयरलाइंस कंपनियों की इस सहमति को क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक प्रणेश कुमार राय ने बताया कि एयरपोर्ट पर आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का कार्य अंतिम चरण में है, जो उड़ान संचालन के लिए अहम है। उनके अनुसार, सितंबर से नवंबर के बीच दिल्ली, जम्मू और थाईलैंड के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी है।

हालांकि, पहले भी कई बार उड़ान शुरू होने के दावे किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं। ऐसे में इस बैठक के बाद फिर उम्मीद जगी है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ट्रैवल ऑर्गनाइजर अहमद खान, एयर इंडिया के दीपक खरे, इंडिगो के अनुभव भट्टाचार्य, स्पाइस जेट के मनीष सिंह, कसया एसडीएम संतराज सिंह, टर्मिनल मैनेजर जयप्रकाश, सांसद के मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed