फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hope performed by Carykrtaaen

आशा कार्यकर्ताआें ने प्रदर्शन किया

Mon, 02 May 2016 11:18 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hope performed by Carykrtaaen
अस्पताल गेट के सामने सेवरही-तमकुही मार्ग जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। एक वर्ष से बकाया प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर हंगामा किया। अस्पताल गेट के सामने सेवरही-तमकुही मार्ग जाम कर दिया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जनपद के सभी विकास खंडों में प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया गया है, जबकि तमकुही सीएचसी से जुड़ी आशाओं को अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे तहसीलदार की उपस्थिति में प्रभारी अधीक्षक ने एक सप्ताह के अंदर सभी भुगतान कर देने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। सीएचसी तमकुही से जुड़ी 276 आशा कार्यकर्ता सोमवार को अपने बकाया प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर बैठक कीं।
विज्ञापन



बैठक के दौरान वार्ता करने प्रभारी अधीक्षक डॉ. हिमांशु मिश्र एवं कार्यालय कर्मचारी वहां पर पहुंचे। लेकिन अधीक्षक की अनुपस्थिति का हवाला देकर इन लोगों ने आशाओं को मनाने का प्रयास किया। उधर आशा हर हाल में प्रोेत्साहन राशि का भुगतान कराना चाहती थीं। बात न बनते देख अस्पताल के कर्मचारी वहां से चले गए। इस पर नाराज आशा कार्यकर्ताआें ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान आशा कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रावती सिंह, संजीदा खातून, लाची देवी, इंद्रावती शर्मा, गीता देवी, उषा देवी, मीना, सुनीता, विद्यावती देवी, उर्मिला देवी, सुगांती देवी, पुष्पा, कलावती, सुशीला देवी, सुरजा, सरिता सहित कई आशा मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed