फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Honor killing: The murderer is hiding in blood relation, police is searching for him

ऑनर किलिंग : खून के रिश्ते में छिपे हैं कातिल, तलाश में पुलिस

Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 05 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Honor killing: The murderer is hiding in blood relation, police is searching for him
तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए ऑनर किलिंग के मामले में किशोरी के परिजनों ने प्रेमी युगल की एक जुलाई को हत्या कर दी। इस मामले में खून के रिश्ते में कातिल छिपे हैं, पुलिस की टीमें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए करीब एक हजार किमी गाड़ी दौड़ाईं इसके बाद कुछ हद तक सफलता हाथ लगी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो किशोरी के भाई समेत तीन लोग घटना में शामिल हैं, जिसे पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इससे अभी इन्कार कर रही है। हालाकि जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व किशोरी और युवक की हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूरी पर दोनों की लाश पेड़ से झूल रही थी। शरीर का आधा हिस्सा जमीन के बल था।
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों का ध्यान कुछ देर के लिए तो भटका, लेकिन परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को स्पष्ट हो गया कि ऑनर किलिंग का मामला है, इसमें किशोरी के चचेरे भाई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की पूछताछ में कई ऐसी बातें आरोपी ने बताया कि पुलिस को उस स्थान पर जाने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने में तीन लोगों का नाम अभी तक प्रकाश में आया है, इसमें एक किशोरी का रिश्तेदार भी शामिल है। वहीं गांव में शुक्रवार को भी सन्नाटा छाया रहा, कोई किसी से कुछ भी बताने से परहेज कर रहा था। घटना के बारे में चर्चा तक कोई नहीं करना चाह रहा था। घटना के पर्दाफाश के लिए तमकुहीराज, स्वाट, साइबर, सर्विलांस, सेवरही पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि ऑनर किलिंग का मामला स्पष्ट हो गया है, आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed