{"_id":"580908b54f1c1b10307041ce","slug":"homeguard-striked-demonstrated-silent-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने दिया धरना, निकाला मौन जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने दिया धरना, निकाला मौन जुलूस
कुशीनगर/ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाल कर विरोध करते होमगार्ड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। हाईकोर्ट के आदेश का पालन न किए जाने से नाराज होमगार्डों ने बृहस्पतिवार को मौन जुलूस निकाला। जनपद मुख्यालय पर जुलूस निकालने के बाद पुन: कलेक्ट्रेट के पहुंचे और धरना पर बैठ गए। हालांकि शाम को मुख्यमंत्री की तरफ से शीर्ष पदाधिकारियों को आश्वासन मिलने के बाद होमगार्डों ने 24 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार और धरना स्थगित कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव की अगुवाई में गिरिजा देवी, सुशीला देवी, शोभा, नंदू गुप्ता, रमई कुशवाहा, भागीरथी यादव, पारसनाथ सिंह, रघुनाथ उपाध्याय, मोहम्मद हनीफ खां, रामगोपाल यादव सहित काफी संख्या में होमगार्ड जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। उसके बाद जनपद मुख्यालय पर मौन जुलूस निकाला।
365 दिन की ड्यूटी और हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिले के होमगार्ड कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। इधर 18 अक्टूबर से पुन: कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
इसके परिप्रेक्ष्य में बृहस्पतिवार को मौन जुलूस भी निकाला, लेकिन शाम तक आश्वासन मिल जाने के बाद होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार और धरना स्थगित कर दिया। मौन जुलूस में रामेश्वर प्रसाद, रामआशीष सिंह, दिनेश सिंह आदि होमगार्ड मौजूद थे।