फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Holika was burnt with rituals, colours and gulal were spread

Kushinagar News: विधि-विधान से जली होलिका, उड़े रंग-गुलाल

Thu, 13 Mar 2025 09:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Mar 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Holika was burnt with rituals, colours and gulal were spread
पडरौना। बृहस्पतिवार की देर रात शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से 2600 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। महिलाओं ने रोली, बताशे, साबुत मूंग, साबुत हल्दी, फूल, कच्चा सूत, गुलाल, मीठे पकवान से होलिका का पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद होलिका में गेहूं और चने की बालियां भूनकर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हुआ। शुक्रवार को जिले में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली में हुड़दंग मचाने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा। सोशल मीडिया के अलावा होलिका दहन पर प्रशासन की नजर रही।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक, तिलक चौक, बेलवा चुंगी, जटहांरोड, बावली चौक, पिंजरापोल गौशाला समेत जिले के 2600 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन रात 11:26 से 12:18 बजे के बीच चला। शुक्रवार को इस बार होली पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें वृद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और ध्रुव योग मुख्य रूप से है। मान्यता है कि दहन से पहले होलिका की पूजा शुभ फलदायी होती है। इससे दोष भी दूर होते हैं। होलिका की अग्नि में भूने गए गेहूं के दाने दूसरों को देने से आपसी प्रेम बढ़ता है और रिश्तों में मजबूती आती है।
होलिका दहन के दौरान पहुंचे लोगों ने परंपरागत होली के गीत गाए और विधि-विधान से होलिका की पूजा कर होलिका दहन किया। होली के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से ही शहर की मिठाई की दुकानों में भीड़ लगने लगी। देर रात तक गुझिया, रसगुल्ला, चंद्रकला समेत अन्य मिठाइयों की खरीदारी की गई।
होली पर नहीं कटेगी शहर में बिजली, निर्बाध मिलेगा पानी :
होली पर बिजली-पानी और सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाई गई है। बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन और निकाय प्रशासन ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। होली के मौके पर शुक्रवार को शहर में निर्बाध बिजली की आपूर्ति रहेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि लोगों को पेयजल की किल्लत न हो इसके लिए सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक नगर पालिका की तरफ से निर्बाध पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए शहर के चार प्रमुख चौराहों पर पानी के टैंकर भी रखे जाएंगे। किसी भी परेशानी की शिकायत के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।
पांच संवेदनशील स्थानों पर माैजूद रहा अग्निशमन दल : मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुपात्र शंखधर ने बताया कि शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पांच संवेदनशील जगहों पर फायर टीम को गाड़ी समेत तैनात किया गया है। आग की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी जाएगी, जिससे आग पर तुरंत काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि शहर के कोतवाली समेत हाटा, कसया, रामकोला, सेवरही समेत जगहों पर फोर्स तैनात है। सभी होलिका दहन को सुरक्षित बनाने के लिए अग्निशमन नियंत्रण कक्ष अलर्ट मोड पर रहेगा।
ऑनकॉल उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर : स्वास्थ्य विभाग ने होली पर मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। सीएमओ अल्पना रानी ने बताया कि इमरजेंसी में 24 घंटे दो चिकित्सक और अन्य स्टाफ की तैनाती रहेगी।

फिजीशियन, सर्जन, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ ऑनकॉल उपलब्ध रहेंगे। होली पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। विशेषज्ञ डॉक्टर की जरूरत पड़ने पर उन्हें फोन कर मेडिकल कॉलेज बुलाया जाएगा, जिससे मरीजों को समय से इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed