फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election 2022, Now the workers in Drang did not get postal ballot paper, raised the matter with SDM

Himachal Election: अब द्रंग में कर्मियों को नहीं मिले पोस्टल बैलेट पेपर, एसडीएम से उठाया मामला

Fri, 02 Dec 2022 11:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 11:58 AM IST
सार

अब मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी देने वाले कुल्लू जिला के 15 कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट नहीं मिले हैं। ऐसे में वह मतदान नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट तो जारी हुए, लेकिन उन तक नहीं पहुंच पाए। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022, Now the workers in Drang did not get postal ballot paper, raised the matter with SDM
पोस्टल बैलेट(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिलाई, बिलासपुर, सराज के बाद अब मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र में चुनावी ड्यूटी देने वाले कुल्लू जिला के 15 कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट नहीं मिले हैं। ऐसे में वह मतदान नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट तो जारी हुए, लेकिन उन तक नहीं पहुंच पाए। कर्मचारी अपने जिला में वोट न कर पाने को लेकर निराश हैं।  बताया जा रहा है कि इन सभी कर्मियों की द्रंग में ड्यूटी लगाई गई थी। रिटर्निंग अधिकारी ने 29 अक्तूबर 2022 को ईमेल के माध्यम से कर्मचारियों के द्रंग में होने की सूचना दी थी। इसके बाद इन कर्मचारियों को कुल्लू से पोस्टल बैलेट जारी होने थे।

विज्ञापन


कर्मचारी पोस्टल बैलेट मिलने का इंतजार करते रहे। अब मतगणना के लिए सिर्फ एक सप्ताह शेष रह गया है। ऐसे में इन कर्मचारियों के मतदान करने की उम्मीदों पर लगभग पानी फिरता नजर आ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वह दिन-रात एक कर मतदान की प्रक्रिया को पूरा करवाते हैं। 80 से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर जाकर वोट करवाया। लेकिन उनका ही मतदान से वंचित रहना, उनके हितों के साथ खिलवाड़ है। इस संबंध में एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। शायद किसी तकनीकी खामी के चलते चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट नहीं मिल पाए होंगे। उन्होंने कहा कि मसले को हल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed