फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Highway blocked by keeping dead body, agreed to SDM's assurance

Kushinagar News: शव रखकर हाईवे किया जाम, एसडीएम के आश्वासन पर माने

Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Highway blocked by keeping dead body, agreed to SDM's assurance
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली से गिरकर युवक के मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर आया तो परिजन और मोहल्ले वाले हाईवे पर शव रखकर कार्रवाई व मुआवजा की मांग करने लगे। करीब दो घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन पर गुस्साए लोग माने और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चपेट में आने से नगर पंचायत छितौनी निवासी नीरज निषाद उर्फ भीम पुत्र बंगाली की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पोस्टमाॅर्टम के बाद शव पुलिस ने घर वालों को सुपुर्द कर दिया। घर वालों और मोहल्ले के लोग हाईवे पर शव रखकर पडरौना-छितौनी हाईवे जाम कर दिया। सड़क जाम होने की खबर मिलते ही हनुमानगंज एसओ और एसडीएम ऋषभ पुंडीर पहुंच गए। परिजन परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। एसडीएम ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए और शव को दाह संस्कार के लिए लेकर गए। शाम चार बजे से छह बजे तक सड़क पर जाम के कारण आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed