फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   High voltage current ran through houses, one died, appliances burnt

Kushinagar News: घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट एक की मौत, उपकरण जले

Mon, 06 May 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
High voltage current ran through houses, one died, appliances burnt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के गांव मुंडेर रतनपट्टी में अचानक हाई वोल्टेज का करंट घरों में दौड़ने की वजह से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। स्विच बंद करने के चक्कर में एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई।

रविवार की देर शाम को मुंडेरा रतन पट्टी गांव में बिजली गुल थी। कुछ देर बाद जब बिजली आई तो वोल्टेज इतना ज्यादा था कि घरों में लगे विद्युत उपकरण तेज आवाज कर धुंआ देने लगे। लोग उपकरणों को बचाने के लिए जल्दी जल्दी स्विच बंद करने लगे। इसी दौरान 40 वर्षीय संतोष कुमार सिंह पुत्र जलेशर सिंह हाई वोल्टेज के चपेट में आ गए। लोग भाग कर उनके पास पहुंचे अभी उनकी कुछ मदद कर पाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव के लोग इस घटना के लिए बिजली विभाग को दोषी ठहराते हुए नाराजगी जाता रहे हैं। संतोष आरओ वाटर पानी की सप्लाई कर परिवार की जीविका चलते थे। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, पता करा रहा हूं।

05जेएनडी15-बस अड्डे के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद

05जेएनडी15-बस अड्डे के बूथों पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed