{"_id":"681a6f5d1c858faed4049b79","slug":"high-tension-wire-fell-on-pandal-during-tilak-ceremony-priest-died-one-seriously-injured-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-927432-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तिलक समारोह के दौरान पंडाल पर गिरा हाईटेंशन तार, पुजारी की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तिलक समारोह के दौरान पंडाल पर गिरा हाईटेंशन तार, पुजारी की मौत, एक गंभीर
Wed, 07 May 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार में मंगलवार को तिलक कार्यक्रम के दौरान पंडाल पर हाईटेंशन तार गिर जाने से उसकी चपेट में आकर पुजारी की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। तार गिरने से टेंट में आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद गमगीन माहौल में देर रात तिलक की रस्म अदा की गई।
गुरवलिया बाजार निवासी शिवशंकर मद्धेशिया के बेटे का मंगलवार को तिलक था। घर के बाहर स्टेज पर तिलक की तैयारियां चल रही थीं। तभी ऊपर से गुजरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में गांव के ही रहने वाले पुजारी चंदेश्वर पाठक (75) आ गए। पंडाल का पाइप पकड कर खड़े कुछ लोग भी करंट की चपेट में आ गए, जिसमें महेंद्र मद्धेशिया गंभीर रूप से झुलस गए। चंदेश्वर पाठक और महेंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चंदेश्वर पाठक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं महेंद्र का उपचार दुदही सीएचसी में चल रहा है। करंट सेे पंडल में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई और लोगों ने भाग कर जान बचाई। उधर, घटना से नाराज लोग जब विद्युत उपकेंद्र पहुंचे तो जेई सहित सभी कर्मचारी तालाबंद कर फरार हो गए।