फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   High tension line passes over houses, forced to live in fear

Kushinagar News: घरों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन, डर के साए में जीने को विवश

Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
High tension line passes over houses, forced to live in fear
जनता इंटरमिडिएट कालेज कोटवा के उपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन।
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कोटवा बाजार में घरों और विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार लोगों के लिए आफत बनी हुई है। लोगों को आए दिन हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों की ओर से बिजली के तार को हटाने के लिए कई बार निगम को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


घुघली-नौरंगिया मार्ग के किनारे कोटवा में पावर हाउस मोहल्ला व सेनानी चौक और काॅलेज मोहल्ले से लोगों के घरों के बीच से हाईटेंशन तार गुजरा है। यह लोगों के लिए आफत बन गया है। दर्जनों बार हादसे भी हो चुके है। इसके समाधान के लिए मोहल्लेवासी बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को करंट चपेट में आकर खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हाईटेंशन लाइन के तार कई मकानों की छत से टकरा रहें हैं। बारिश आने पर घर में करंट भी उतर चुका है। इन तारों से बचने के लिए कुछ लोगों ने निजी एंगल लगाकर तारों को ऊंचा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय, डाॅक्टर रमेश, ज्वाला, कपिलदेव, मुन्ना अंसारी, विश्वनाथ शर्मा, जमशेद आदि का कहना है कि घर के ऊपर से बिजली के तार गुजरने से हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है। बिजली कटने के बाद भी गर्मी से बचने के लिए चाह कर भी छत पर नहीं सो पाते हैं। करंट कई डर से कई लोगों ने छत पर जाने के लिए सीढ़ियां तक नहीं बनाई हैं।

वहीं जनता इंटर काॅलेज और सरस्वती शिशु मंदिर के बीच से हाईटेंशन तार गुजरने के चलते पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र रद्द हो गया था।
000000
वर्जन
कोटवा में आबादी और इंटर कालेज के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर इस्टीमेट रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई है। लगभग 11 लाख रुपए खर्च होने हैं। धन उपलब्ध होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
- रूपेश कुशवाहा, एसडीओ, बिजली उपकेंद्र, कोटवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed