{"_id":"663020fc76f9f7a1f0022fa4","slug":"hetimpur-won-the-quarter-final-by-six-runs-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-116134-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हेतिमपुर ने छह रन से जीता क्वार्टर फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हेतिमपुर ने छह रन से जीता क्वार्टर फाइनल
Tue, 30 Apr 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
कसया। बंजारा पट्टी में रविवार की रात एसजीटीआई की ओर से आयोजित दुग्गी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हेतिमपुर व रॉयल मेडिकल के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। हेतिमपुर की टीम ने छह रन से क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
हेतिमपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 6 ओवर में 38 रन बनाई। जवाब में उतरी रॉयल मेडिकल की टीम 32 रन पर सिमट गई। इस तरह हेतिमपुर की टीम 6 रन से मुकाबला जीत गई। मैन आफ द मैच का खिताब इरशाद को दिया गया।
इसके पूर्व हेतिमपुर व फातिमा हॉस्पिटल के बीच लीग मुकाबला हुआ। उसमें हेतिमपुर की टीम विजयी रही। वहीं चौथा मुकाबला जेएन पब्लिक स्कूल और रॉयल मेडिकल के बीच हुआ। रॉयल मेडिकल ने मुकाबला जीत लिया। निर्णायक की भूमिका इमरान व सादिक ने निभाई। स्कोरिंग इंजमामुल व आफरीदी ने और कमेंट्री निजामुद्दीन ने की। इस दौरान वाजिद अली, मदस्सर, अबरार शेख, जमालुद्दीन वारसी, रिजवान आलम, शब्बीर आलम, अशफाक आलम, अतिउल्लाह, बृजमोहन, इरशाद आदि मौजूद रहे।