{"_id":"6785609319c3e8d55c03ec94","slug":"helpful-private-hospital-operators-on-radar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-130228-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मददगार निजी अस्पताल संचालक रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मददगार निजी अस्पताल संचालक रडार पर
Tue, 14 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन तुलसीनगर निवासी डॉक्टरों का फर्जी डिग्री बेचने का आरोपी अलाउद्दीन पुलिस के लिए सिरदर्द बना है।
लगातार पुलिस को चकमा दे रहे अलाउद्दीन की गिरफ्तारी पुलिस में जुटी पुलिस पर उसका नेटवर्क भारी पड़ रहा है। सेवरही का रहने वाला एक निजी अस्पताल संचालक अलाउद्दीन का मदद करता था जो पुलिस की रडार पर है।
कुछ दिनों से अलाउद्दीन देर रात हरिहरपुर अपने पैतृक घर पर रात को पहुंचता और सुबह बिहार में चला जाता था। कुछ दिनों से पुलिस की सक्रियता बढ़ी तो उसने रात में घर आना छोड़ दिया।
पुलिस को छकाने वाला जालसाज अलाउद्दीन के पास पुलिस की एक-एक गतिविधियों की जानकारी है। इसके गुर्गों उस तक पहुंचा दे रहे है। इसके चलते वह आसानी से पुलिस को चकमा देकर निकल जा रहा है।
विज्ञापन
संसाधन व जुगाड़ के सहारे अलाउद्दीन अगस्त से पुलिस गोरखपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना है। गोरखपुर में मौजूद अलाउद्दीन के कुछ करीबी पुलिसकर्मी भी अलाउद्दीन की मदद कर विभाग के लिए मुसीबत बढ़ा रहे हैं। पुलिस को जब भी अलाउद्दीन की लोकेशन की जानकारी मिल रही है वह पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ठिकाना बदल दे रहा है। सूत्रों की मानें तो तमकुहीराज कस्बा निवासी अलाउद्दीन के गुर्गों के ऊपर जब पुलिस ने नजर टेढ़ी की तो वे भूमिगत हो गए।
अलाउद्दीन का नेटवर्क व मददगार पूरे इलाके में सक्रिय है। इसी कारण वह पुलिस पर भारी पड़ रहा है। तमकुहीराज पुलिस ने अपने विश्वस्त सूत्रों को सक्रिय किया है बावजूद इसके सफलता दूर है।
सूत्र कहते हैं कि सेवरही कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल संचालक व रियल इस्टेट का काम करने वाला अलाउद्दीन की मदद कर रहा है जो पुलिस के निशाने पर है।
इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि अलाउद्दीन गोरखपुर पुलिस का वांछित है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।