फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Help TB patients by becoming Nikshay Mitra: DTO

निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की करें सहायता : डीटीओ

Sun, 10 Nov 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Help TB patients by becoming Nikshay Mitra: DTO
कसया। सीएचसी सभागार में शनिवार को टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार देने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीएचओ एवं आरबीएसके टीम के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने 16 टीबी रोगियों को गोद लेकर प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार वितरित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ एस एन त्रिपाठी ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों के स्वस्थ होने में सहायक बनें। कहा कि टीबी रोग से ग्रसित व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाता है। ऐसे में जब हम उसे गोद लेकर प्रोटीनयुक्त आहार देते हैं, तो वह शारीरिक रूप से मजबूत हो जाता है। गोद लिए व्यक्ति से उसका भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है। इससे उसे मानसिक मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ मार्कंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि निक्षय मित्र की ओर से दिए गए प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार और दवा से टीबी रोगी शीघ्र स्वस्थ हो जाते हैं। संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। स्वागत एसटीएस शाहिद अंसारी व आभार एलटी विजयकृष्ण द्विवेदी ने व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. सावित्री, डॉ. पल्लवी, डॉ. नाजरीन, मीरा दुबे, अमजद अली, सीएचओ सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed