{"_id":"68c71482be1bbeacee01feed","slug":"heavy-rain-expected-till-tomorrow-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-145328-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कल तक तेज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कल तक तेज बारिश के आसार
Mon, 15 Sep 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ स्थानों को छोड़ दें अधिकतर स्थानों पर बारिश नहीं हुई। हल्की हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। इस दिन अधिकतम 31 और न्यूनतम 26 डिग्री तापमान रहा।
रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। आकाश में काले घने बादल देख ऐसा लग रहा था कि कभी भी बारिश शुरू हो सकती है। जिले के कुछ स्थानों पर सुबह हल्की बूंदा बांदी और दोपहर में तेज बारिश भी हुई। लेकिन जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई। दिन भर बादल छाए रहे और हल्की हवा चलती रही।
दोपहर में और शाम के वक्त कई बार घने बादल छा गए और लगा कि बारिश शुरू ही होने वाली है लेकिन नहीं हुई। दिन भर 10 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा काफी राहत देती रही। बादलों के छाने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि 16 सितंबर तक जिले में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।