{"_id":"62b0bc674c063156534a49dd","slug":"heated-atmosphere-regarding-accountant-kushinagar-news-gkp441035969","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखाकार को लेकर गरमाया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखाकार को लेकर गरमाया माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखाकार को लेकर गरमाया माहौल
कप्तानगंज। स्थानीय ब्लॉक परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने जहां लेखाकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं दूसरे पक्ष के लोग लेखाकार के पक्ष में उतर गए। दो पक्षों के बीच कहासुनी से गहमा-गहमी का माहौल रहा।
सोमवार की दोपहर दो बजे सपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने लेखाकार के फोन न उठाने से खिन्न होकर कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक का घेराव किया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी लेखाकार के पक्ष में जुट गए। गहमा-गहमी होने पर पुलिस बुला ली गई।
मामले की जानकारी होने पर एसडीएम गोपाल शर्मा और तहसीलदार कृष्णगोपाल त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों का ज्ञापन लेकर धरना-प्रदर्शन खत्म कराया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।