फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hearing the call of the villagers, the thieves who were distributing the goods ran away.

Kushinagar News: ग्रामीणों की आहट सुन सामान का बंटवारा कर रहे चोर भागे

Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Hearing the call of the villagers, the thieves who were distributing the goods ran away.
- अकबरपुर गांव का मामला, पुलिस ने कब्जे में लिया चोरी का सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। अकबरपुर गांव के सरेह में स्थित एक बगीचे में चोरी का सामान चोर आपस में बांट रहे थे। इसी बीच लोगों के आने का आहट सुनाई दी। तो चोर वहां से सामान छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सामान अपने कब्जा में ले लिया है।

नेबुआ नौरंगिया के बहोरा रामनगर स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोरों ने कंप्यूटर सहित अन्य सामान चुरा लिया था। उसे लेकर प्रधान अभी पुलिस को सूचना देने वाले थे, तभी उन्हें सूचना मिली की चार किलोमीटर दूरी पर स्थित अकबरपुर गांव के के बगीचे में कुछ चोर चोरी के सामान का हिस्सा लगा रहे हैं। लोगों की आने की आहट पाते ही चोर सामान छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोरी चोरी का सामान और एक बाइक कब्जे में लेकर चली गई। पुलिस ने बरामद कंप्यूटर को ग्राम प्रधान बहोरा रामनगर को सौंप दिया है। बगीचे में मिली बाइक के सहारे पुलिस चोरों के पास पहुंचने में लगी हुई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि बहोरा रामनगर गांव के पंचायत भवन से चोरी कंप्यूटर बरामद हुआ है। ग्राम प्रधान को बुलाकर सौंप दिया गया है। इसके अलावा मिली बाइक के सहारे पुलिस चोरों के पास पहुंचने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed