फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   health workers without appran

Kushinagar News: दलालों और स्वास्थ्यकर्मियों में कैसे दिखेगा फर्क, जब नहीं पहनते अपरन

Wed, 28 Jun 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
health workers without appran
प्राचार्य और सीएमएस ने ओपीडी व कार्यालय का किया भ्रमण, कर्मचारियों को लगाई फटकार
विज्ञापन

बिना अपरन ड्यूटी करने वालों को दी हिदायत, नहीं दिखे दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल से दलालों का तिलिस्म तोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को प्राचार्य और सीएमएस ने ओपीडी व कार्यालय में भ्रमण किया। बिना अपरन वाले स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत दी। शक होने पर ओपीडी और कार्यालय में बैठे लोगों से पूछताछ भी की। इसकी जानकारी होते ही दलाल पतली गली से खिसक लिए।
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाहर से महंगी दवा डॉक्टरों की ओर से लिखे जाने की शिकायत लगातार प्राचार्य डॉ. आरके शाही और सीएमएस डॉ. एचएस राय के पास पहु़ंच रही थीं। बुधवार को दोपहर में दोनों अफसर अपने कार्यालय से निकले। ओपीडी से लगायत वार्ड तक भ्रमण किए तो चकरा गए। क्योंकि अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी अपरन नहीं पहने थे। इसलिए आम लोगों और उनमें कोई फर्क नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

झल्लाए प्राचार्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि आज के बाद कोई बिना अपरन पहने मिला तो उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। यही वजह है कि अस्पताल आने वाले मरीज दलालों और स्वास्थ्यकर्मियों में फर्क नहीं कर पा रहे हैं और दलालों के चंगुल में फंस जा रहे हैं। अफसरों ने पैथाेलॉजी, एआरटी सेंटर, जनरल वार्ड और ओपीडी का जायजा लिया। इससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही और बिना अपरन वाले स्वास्थ्यकर्मी इधर-उधर छिपते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी अपरन नहीं पहन रहे हैं। इसका लाभ दलाल उठा रहे हैं। खुद को कर्मचारी बताकर मरीजों को ठग रहे हैं। इसकी जांच की गई है। कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि अपरन अनिवार्य रूप से पहनें। ताकि आम लोगों और स्वास्थ्यकर्मियों में फर्क दिखे।


सीएमएस को प्राचार्य ने दिखाई लापरवाही
पेट दर्द से परेशान 25 साल की रीता को लेकर घरवाले इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। इलाज के बाद उसे दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में भेज दिया गया। चलने में असमर्थ रीता को उसका भाई और मां सीढ़ी के रास्ते लेकर वार्ड में जा रहे थे। व्हीलचेयर तक नहीं मुहैया हुआ था। प्राचार्य की नजर पड़ी तो वह सीएमएस पर नाराज हुए और बोले कि सबकुछ मौजूद है। इसके बावजूद व्यवस्था में बदलाव नहीं हो रहा है। इसे आप खुद देखिए। घरवाले उसके बाद युवती को गोद में उठाकर वार्ड तक ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed