फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health of children is deteriorating due to change in weather, patients increased in child ward

Kushinagar News: मौसम में उलट-फेर से बच्चों की बिगड़ रही सेहत, चाइल्ड वार्ड में बढ़े मरीज

Mon, 25 Mar 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Health of children is deteriorating due to change in weather, patients increased in child ward
पडरौना। अचानक बदलता मौसम बच्चों को बीमार बना रहा है। मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में सर्दी-जुकाम, उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित बच्चों की तादाद बढ़ गई है। ओपीडी में औसतन 100 बच्चे हर दिन इलाज के लिए आ रहे हैं। दिन में तेज धूप के साथ तेज हवा चलने से बच्चे बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम के हिसाब से लोग खुद को ढाल नहीं पा रहे हैं। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम के सर्द मौसम में लापरवाही बड़ों के साथ बच्चों को भी बीमार बना रहा है। रविवार को मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में 19 बच्चे सर्दी-जुखाम, बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित भर्ती किए गए थे। 12 बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शनिवार को छह वर्षीय मोहित निवासी डूम्मरभार गांव को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। चाइल्ड वार्ड में भर्ती सात वर्षीय अभय कुमार के परिजनों ने बताया कि उसे तेज बुखार के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत थी। शुक्रवार को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने भर्ती करने की सलाह दी। मंझरिया निवासी अनुराग (9) के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उसे खांसी के साथ तेज बुखार हो गया और शनिवार की सुबह तक उल्टी-दस्त भी शुरू हो गई। शनिवार को जब मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में दिखाया तो डॉक्टर ने भर्ती कर लिया। डॉक्टर के अनुसार बदलते मौसम में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। दिन और रात के तापमान में अंतर की वजह से बच्चे सर्दी-जुखाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. दीन मोहम्मद ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी-जुखाम, उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज बहुत आ रहे हैं और इनमें बच्चों की तादात भी बहुत अधिक है। सलाह दी जाती है कि पूरे कपड़े पहनें, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, बासी भोजन न करें, ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों से परहेज करें, ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें, अच्छी और पूरी नींद लें। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed