{"_id":"6262f3b75f70eb452a5d6c22","slug":"health-mela-organised-and-examine-deseass-kushinagar-news-gkp4343016119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने को सरकार संकल्पित : सांसद
तमकुहीरोड/फाजिलनगर (कुशीनगर)। देवरिया सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि गरीबों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार आपसी तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं। ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के इलाज का सबसे सशक्त माध्यम है।
सांसद सेवरही और फाजिलनगर सीएचसी परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करने के बाद कहा कि भाजपा सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगी हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके वर्मा, तरयासुजान के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार राय, सेवरही सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अमित जायसवाल, डॉ. सूर्यभान कुशवाहा, डॉ. एम कृष्णन, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बीनू गुप्ता, डॉ. विनीता. डॉ. कामिनी आर्य ने मेले में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं।
मेले में टीकाकरण, संचारी रोग उन्मूलन आदि की जागरूकता के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। बाल विकास परियोजना की ओर से नवविवाहित महिलाओं की गोद भराई की गई। सांसद ने सीडीपीओ के साथ नवविवाहित महिलाओं को फल, फूल और पोषाहार दिया। उन्होंने नवजात शिशुओं को खीर खिलाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, अजय तिवारी, ओसियर सिंह, सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, राधेश्याम पांडेय, डॉ. बाबूलाल गुप्ता, विजय साहू, विनोद सिंह राजपूत, हिमांशु जायसवाल, संजय राय, आनंद मिश्र, अवधेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, फाजिलनगर सीएचसी परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों के मरीजों का निशुल्क इलाज और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मेले का शुभारंभ कर देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, सीएमओ सुरेश पटारिया, डॉ. उमाशंकर नायक, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र रौनियार, अजय प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, चंद्रप्रकाश यादव चमन, राणा सिंह, राणा प्रताप मिश्र आदि मौजूद रहे।