फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Health department sealed two hospitals

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग ने दो अस्पताल किए सील

Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Health department sealed two hospitals
कोटवा अनन्या पाली क्लीनिक चाईल्ड केयर को सील करते नायाब तहसीलदार अभिषेक सिंह, नोडल अधिकारी राके
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया/ कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा कला में संचालित न्यू लाइफ हॉस्पिटल और अनन्या पाली क्लीनिक एंड चाइल्ड केयर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को खड्डा के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सील कर दिया।
अनन्या पाली क्लीनिक एंड चाइल्ड केयर में तीन दिन पूर्व बच्चे की मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि इस अस्पताल का पंजीकरण नहीं है। वहीं न्यू लाइफ हॉस्पिटल के आरोपी संचालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला में न्यू लाइफ केयर हाॅस्पिटल में रामपुर खुर्द गांव के उपाध्याय टोला निवासी अलाउद्दीन ने पथरी का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन में लापरवाही के कारण किडनी में इंफेक्शन फैल गया। तबीयत बिगड़ने पर घर वाले राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया। जहां इसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को किडनी निकालनी पड़ी। पुलिस इस मामले में अलाउद्दीन की तहरीर पर अस्पताल संचालक इमामुद्दीन और इसके सहयोगी तार मुहम्मद पर केस दर्ज किया। पुलिस की जांच में पता चला कि इस मामले में नीट की तैयारी करने वाले उसका बेटा मास्टमाइंड है। पुलिस उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस फरार चल रहे संचालक और इसके सहयोगी की तलाश में दबिश दे रही है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पता चला कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन डॉ. विवेक कुमार के नाम पर ओपीडी के लिए हुआ था, लेकिन यहां ऑपरेशन किया जा रहा था। शाम को नोडल अफसर डॉ. आरके गुप्ता, खड्डा के नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल सील कर दिया। इसके अलावा 17 अगस्त को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव निवासी छोटे साहनी का 13 साल के बेटे प्रियांशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। घर वालों ने हंगामा किया। कार्यवाहक सीएमओ ने जांच का आदेश दिया।

नेबुआ नौरंगिया सीएचसी अधीक्षक ने संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन के कागज के साथ उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा था। तय समय बीतने के बाद भी संचालक सामने नहीं आया। जांच में पता चला कि अवैध तरीके से अस्पताल संचालित हो रहा था। इस पर टीम ने अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed