{"_id":"6adfc4f3a86dec9f2a059e5e","slug":"head-on-collision-between-trailers-on-semrahni-bridge-long-traffic-jam-ensues-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-171040-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सेमरहनी पुल पर ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़त, मार्ग पर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सेमरहनी पुल पर ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़त, मार्ग पर लगा लंबा जाम
विज्ञापन
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर स्थित सेमरहनी पुल पर सोमवार देर शाम दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके चलते कसया-पडरौना मार्ग पर घंटों वाहनों का लंबा जाम लग गया। भिड़त में एक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक चालक संतोष कुमार राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र घायल हो गए हैं।
सोमवार की शाम करीब सात बजे कसया से जा रहे एक ट्रेलर और पडरौना से आ रहे दूसरे ट्रेलर की सेमरहनी पुल पर टक्कर हो गई। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। इसके चलते सेमरहनी पुल से बाड़ीपुल तक और पडरौना की तरफ सेमरहनी पुल से धर्मपुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कराने का प्रयास किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई।
हादसे के करीब 45 मिनट बाद यातायात पुलिस ने भी पहुंचकर जाम खुलवाने में सहयोग किया। इस दौरान कसया की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को बहोरापुर के पचफेड़ा स्थान से दुर्गवालिया होते हुए डायवर्ट कर अर्जुनहा के लिए भेज गया। वहीं, पडरौना से आ रही छोटी गाड़ियों, बसों और देवरिया जा रही बंदियों (कैदियों) से भरी गाड़ी को अर्जुनहा से शिवपुर होते हुए सपहा के रास्ते डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद जाम से राहत मिल सकी।