{"_id":"69387393e4cc766dfe0c38fe","slug":"he-was-jailed-for-molestation-and-consumed-poison-after-returning-from-his-trial-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150458-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छेड़खानी के आरोप में गया था जेल, मुकदमे की तारीख से लौटा तो खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छेड़खानी के आरोप में गया था जेल, मुकदमे की तारीख से लौटा तो खा लिया जहर
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पकड़ीयार पश्चिम पट्टी निवासी एक युवक जेल से छूटने के बाद तनाव में था। सोमवार को मुकदमे की तारीख पर पडरौना कोर्ट में आया था। यहां से जाने के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, देर रात को तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ियार पश्चिम टोला निवासी अच्छेलाल (20) करीब छह माह पूर्व एक युवती को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में जेल गया। करीब दो माह पूर्व वह जेल से रिहा हुआ। मुकदमें की तारीख पर आता रहता था। इसको लेकर वह काफी परेशान था। घर वाले भी ताना मारते थे, सोमवार को वह पडरौना कोर्ट में मुकदमें की तारीख पर गया था। परिजनों के अनुसार वह देर शाम को घर पहुंचा। उसकी तबीयत बिगड़ने और मुंह से झाग आने पर परिजन पूछे तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। इसके बाद परिजन रात को ही मेडिकल कॉलेज लेकर आए, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की शाम को शव का दाह संस्कार परिजनों ने कर दिया। अच्छेलाल दो भाईयों में छोटा था। पिता और बड़ा भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है।
सेवरही थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दो माह तक छेड़खानी के मामले में जेल में था। जमानत पर रिहा हुआ था। जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई है।