{"_id":"a1dd749d53578a7579ccf2acd9f43483","slug":"hawker-turned-over-to-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरीवाले को पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरीवाले को पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला/लक्ष्मीगंज। फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने वाले व्यक्ति पर एक गांव के लोगों ने दो किशोरियों और एक महिला को रुपये का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया।
गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस प्रकरण की जांच में जुट गई है। शिकायत कर्ताओं के मुताबिक अलीगढ़ जिले के रहने वाले कुछ युवक रामकोला क्षेत्र के गांवों में फेरी लगाकर सामान बेचते थे।
वे गांव की किशोरियों और महिलाओं को अपनी बातों से प्रभावित कर लेते थे। उन्हें रुपये का प्रलोभन देकर साथ चलने की बातें करते थे। वे ऐसी ही दो किशोरियों और एक महिला को अपने साथ लेकर चले गए। महिलाआें के गायब होने की भनक लोगों को लग गई।
विज्ञापन
यह भी चर्चा रही कि बाजार में फेरी का काम करने वालों में से ही किसी ने किशोरियों और महिला को गायब किया है। इसी आरोप में एक फेरीवाले को लोगों ने पकड़कर खोटही चौकी की पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के सामने फेरीवाले ने एक किशोरी के अपने घर में होने की बात कुबूल की। इस संबंध में चौकी इंचार्ज जगधारी प्रसाद का कहना था कि तहरीर नहीं मिली है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा। प्रभारी एसओ कमला यादव का कहना था कि मामले की जानकारी है।