फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hata police caught a truck loaded with cattle from the highway.

Kushinagar News: हाटा पुलिस ने हाईवे से पकड़ा गोवंश लदा ट्रक

Fri, 17 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hata police caught a truck loaded with cattle from the highway.
हाटा में पकड़ा गया ट्रक। संवाद
हाटा। हाटा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात गोवंशों से लदे एक ट्रक को पकड़ कर थाने के गेट पर खड़ा कर दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम तक गोवंशों से लदा यह मिनी ट्रक थाने के गेट पर खड़ा रहा। उसमें लदे गोवंश भूख प्यास से पूरे दिन तड़पते रहे, लेकिन पुलिस को उन पर कोई तरस नहीं आई। भूख प्यास से बिलबिलाते जानवर देर शाम को जब तेज आवाज में चिल्लाने लगे तो लोगों को उसमें जानवर होने की जानकारी मिली। तब पुलिस ने दो लोगों को भेज कर गाड़ी में ही उन्हें पानी पिलाने का जिम्मा सौंपा। हाटा कोतवाली गेट के पास एक डीसीएम गाड़ी खड़ी थी। उसका पिछला हिस्सा तिरपाल से पूरी तरह से ढका हुआ था। पीछे से दो लोग बाल्टी से उसमें पानी ले जा रहे थे। जब इस बारे में पानी देने वालों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में गाेवंश लदे हैं।
विज्ञापन

इस गाड़ी को हाटा कोतवाली पुलिस ने बुधवार की आधी रात को हाईवे से पकड़ा था। कोतवाल राम सहायक ने बताया कि बुधवार की आधी रात को पशुओं से लदा वाहन पकड़ा गया है। इसमें कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed