{"_id":"5ad4e79a4f1c1b330a8b4ecc","slug":"harindra-tiwari-became-the-president-of-the-greek-pharmacist-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनानी फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष बने हरिंद्र तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनानी फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष बने हरिंद्र तिवारी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
समाराेह
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ की जिला इकाई का अधिवेशन सोमवार को संपन्न हो गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के कार्यालय परिसर में आयोजित इस अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के फार्मासिस्ट शामिल हुए। इसमें फार्मासिस्ट हरिंद्र तिवारी निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष और गंगा प्रसाद शुक्ल महामंत्री बनाए गए।
दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विद्याधर पाठक, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री आनंद सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाशचंद ने आयुर्वेद के देवता धनवंतरि के चित्र पर पुष्पार्चन से किया। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि फार्मासिस्टों को समयमान वेतन दिलाने तथा उन्हें चिकित्सा करने का अधिकार दिलाने के लिए वह शासन और विभाग के निदेशक से मिलेंगे। उनका कहना था कि जिन अस्पतालों में आयुर्वेदिक एवं यूनानी डॉक्टर नहीं हैं, वहां चिकित्सा व्यवस्था फार्मासिस्ट ही संभालते हैं। ऐसी दशा में फार्मासिस्टों को इलाज करने का अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।
इस अधिवेशन में फार्मासिस्ट हरिंद्र तिवारी को निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष, मुहम्मद इस्लाम अंसारी और शिवकुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, गंगा प्रसाद शुक्ल को जिला महामंत्री बनाया गया। इसी तरह उदयभान गौतम संयुक्त मंत्री, विंदा प्रसाद कोषाध्यक्ष, हरेंद्र किशोर पांडेय आय व्यय निरीक्षक बनाए गए। अधिवेशन की अध्यक्षता चीफ फार्मासिस्ट अनिल उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
इस अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, संरक्षक मोहन वर्मा, महामंत्री विनोद कुमार दुबे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरेंद्र शुक्ला, जयप्रकाश सिंह, राकेश मिश्रा, जगदीश गुप्ता, लल्लन प्रसाद, रमाशंकर गुप्ता, प्रमोद सिंह, देवेंद्र सिंह, राधेश्याम यादव, श्यामदेव गुप्ता, प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद थे।