{"_id":"5f0f44f98ebc3e63e3292664","slug":"hangama-in-l-one-hospitel-kushinagar-news-gkp358272936","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलवन अस्पताल में अव्यवस्था से परेशान कोरोना मरीजों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलवन अस्पताल में अव्यवस्था से परेशान कोरोना मरीजों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलवन अस्पताल में अव्यवस्था से परेशान कोरोना मरीजों ने किया हंगामा
कठकुइयां। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय में बने अटैच एल-वन हॉस्पिटल में अव्यवस्था का आरोप लगाकर संक्रमित मरीजों ने हंगामा किया। दोपहर में यहां के मरीजों ने भोजन-पानी और बिजली व्यवस्था में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मरीजों को शांत कराया।
कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए लक्ष्मीपुर के राजकीय आश्रम पद्घति विद्यालय में 250 बेड का अटैच एल-1 हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां भर्ती किए गए मरीजों ने बुधवार को दोपहर में अस्पताल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि भोजन समय से नहीं मिल रहा है तथा परिसर में पानी की आपूर्ति के लिए लगी टोटी खराब हो जाने के कारण पानी भी समय से नहीं मिल पा रहा है। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बिजली भी नहीं मिल पा रही है।
इसकी सूचना मिलने पर सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, एसडीएम सदर रामकेश यादव, सीओ सदर फूलचंद कन्नौजिया, कुबेरस्थान सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतीशचंद्र पहुंचे। एसडीएम ने हंगामा करने वाले मरीजों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने समय से नाश्ता-भोजन, पानी का इंतजाम कराने का आश्वासन दिया। तत्काल पानी की टोटी लगाई गई और ट्रांसफार्मर ठीक कराकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई। तब जाकर मरीज शांत हुए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे बिजली नहीं आ रही थी। आरओ में भी दिक्कत थी। वहां की सभी समस्या सुलझा दी गई है।