फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Handover the bus station quickly'

नोडल अफसर का दौरा, मिली कमियों को दूर करने का निर्देश

Mon, 06 Sep 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
'Handover the bus station quickly'
‘बस स्टेशन को शीघ्र हैंडओवर करें’
विज्ञापन

कांशीराम आवास व कान्हा पशु आश्रय केंद्र में अव्यवस्था देख नाराज
कोविड टीकाकरण के लिए नए काउंटर बनाएं, दूसरे स्थल भी चयनित करें
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। जिले के नोडल अफसर पी. गुरु प्रसाद ने सोमवार को क्षेत्र के पांच संस्थानों में पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिलीं कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान निरीक्षण स्थलों पर पूरी तैयारी रही, लेकिन कुछ न कुछ कमियां मिल ही गईं। उसे लेकर नाराजगी जताई और सुधार की हिदायत दी।
नोडल अफसर प्रसाद डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, परिवहन निगम के आरएम गोरखपुर पीके तिवारी, एआरएम पडरौना डिपो बिंदू प्रसाद, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हेमराज के साथ निर्माणाधीन कसया बस स्टेशन का निरीक्षण किया। चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी व कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को शीघ्र परिवहन निगम को हैंडओवर करने के लिए निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी अक्तूबर माह में हैंडओवर करने का भरोसा दिलाया, जबकि परिवहन निगम का कहना है कि बचा कार्य इतना शीघ्र नहीं पूरा कराया जा सकता है। बस स्टेशन के निरीक्षण के बाद उनका काफिला पुराना फाजिलनगर मार्ग स्थित कांशीराम आवास पहुंचा। वहां आवासों में रहने वाले लोगों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी हासिल की। आवास में रहने वाले लोगों ने सफाई नहीं होने की नोडल अफसर से शिकायत भी दर्ज कराई। इस पर उन्होंने ईओ प्रेमशंकर गुप्ता को फटकार लगाई। कांशीराम आवास के निरीक्षण के बाद कान्हा पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। वहां परिसर में बारिश के जलभराव को लेकर नाराज दिखे। पशु आश्रय स्थल में गोवंश के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। यहां गोवंश के रखरखाव व चारे के कुप्रबंधन को लेकर गहरी नाराजगी भी जताई। हालांकि नगरपालिका प्रशासन सड़क पर चूना व गेट पर पुष्प की माला लगवाने से नहीं चूका था।
विज्ञापन

कसया-देवरिया मार्ग स्थित बनवारी टोला में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र पर पहुंचकर चल रहे कार्य का भी जायजा लिया। वहां मौजूद जिम्मेदारों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने के निर्देश दिए। निर्धारित समय में पूरा करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी का भी निरीक्षण किया
कसया। नोडल अधिकारी का काफिला सोमवार को सीएचसी कसया पहुंचा। वहां उन्होंने कोविड टीकाकरण की व्यवस्था, एक्स-रे कक्ष, मरीजों के तीमारदारों से सुविधाओं का हाल जाना, दवा स्टोर कक्ष में चीफ फार्मासिस्ट राकेश मणि त्रिपाठी से दवाओं की उपलब्धता व वितरण पंजिका का अवलोकन किया। यहां लेबर रूम की मुकम्मल व्यवस्था, जनरल व सर्जिकल वार्ड, स्टॉफ नर्स ड्यूटी रूम, जेएसवाई वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण कक्ष में पंजिका जांचे। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना से संबंधित कार्यालय व अस्पताल में संचालित ओपीडी कक्ष में पहुंचकर चिकित्सकों व मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कोविड टीकाकरण में भीड़ देखकर अलग-अलग जगह चिह्नित कर टीका लगवाने, टीकाकरण के लिए पंजीकरण काउंटर बढ़ाने, डेंगू के मरीजों व उनकी जांच की जानकारी लैब टेक्निशयन से जानकारी ली। सीएमओ को अस्पताल में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, एई शरद मिश्र, जेई राजेश तिवारी, कमलेश यादव, बाबूराम सिंह, रजनीश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। संवाद

थाने का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
कुबेरस्थान। जिले में आए नोडल अधिकारी ने सोमवार को डीएम और एपी के साथ कुबेरस्थान थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाना परिसर की साफ-सफाई, विभिन्न अभिलेखों और मालखाना की गहनता से जांच की। इसमें सब कुछ सही मिलने पर संतुष्ट दिखे। डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल के साथ सोमवार को कुबेरस्थान थाने पहुंचे नोडल अधिकारी पी. गुरु प्रसाद ने सबसे पहले थाना परिसर की साफ-सफाई देखी। इसके बाद मालखाने में उपलब्ध सामान और शस्त्रागार का निरीक्षण कर कार्यालय अभिलेख जैसे त्योहार रजिस्टर, पुलिस पेंशनर रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, वांछित अभियुक्त, पासपोर्ट रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया, जो पूर्ण मिले। इसके बाद वह थाने के महिला एवं पुरुष आरक्षियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed