फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Half-burnt body of a young man found in field fear of murder

कुशीनगर: खेत में मिला युवक का अधजला शव, हत्या की आशंका

Fri, 28 Oct 2022 04:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Oct 2022 04:02 PM IST
सार

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि नूर सलाम मुंबई में रहकर कमाता था। वह एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर से भोजन करने के किसी मित्र से मिलने जाने की बात कहकर निकला। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा।

विज्ञापन
Half-burnt body of a young man found in field fear of murder
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में एक युवक का अधजला शव मिला। शव को कुत्ते नोचने लगे तब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बाद में मृत युवक की पहचान कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के बढ़या छापर निवासी लियाकत के बेटे नूर सलाम (22) के रूप में हुई। वह एक सप्ताह पूर्व मुंबई से कमाकर घर लौटा था। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई? उसका शव किसने जलाया? सहित अन्य बिंदुओं पर पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह जिगिना गांव के कुछ लोग जोगीबीर बाबा स्थान की तरफ टहलने गए थे। लोगों ने एक खेत में देखा कि एक अधजला शव पड़ा हुआ है, जिसे कुत्ते नोच रहे हैं। शोर मचाते हुए लोग गांव में गए। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


डॉग स्कवायड की टीम संग पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में युवक की पहचान कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के टोला बढ़याछापर निवासी नूर सलाम (22) के रूप में हुई। युवक के गले और हाथ पर कटे का निशान मौजूद था। उसके शव को पुआल में लपेटकर जलाने का प्रयास किया था। माना जा रहा है कि जलाकर युवक की पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक सप्ताह पूर्व मुंबई से घर पहुंचा था नूरसलाम

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि नूर सलाम मुंबई में रहकर कमाता था। वह एक सप्ताह पूर्व ही घर लौटा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने घर से भोजन करने के किसी मित्र से मिलने जाने की बात कहकर निकला। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा।

सुबह एक युवक का शव मिलने की जानकारी पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। युवक का शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। नूर सलाम के पिता लियाकत दिव्यांग हैं। मां जलेखा और बहन रोते हुए सबसे यही सवाल पूछ रही हैं कि नूर सलाम ने किसका क्या बिगाड़ा था, जो उसे किसी ने मार डाला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

कुशीनगर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि युवक की हत्या की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो जाएगी। संदेह के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed