{"_id":"62fd36dde4bbdb4f676b0dd9","slug":"grandson-arrested-for-killing-old-man-kushinagar-news-gkp447345321","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar Crime: वृद्ध की हत्या के आरोप में पौत्र गिरफ्तार, संपत्ति के लालच में वारादात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar Crime: वृद्ध की हत्या के आरोप में पौत्र गिरफ्तार, संपत्ति के लालच में वारादात को दिया अंजाम
Thu, 18 Aug 2022 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:44 AM IST
सार
एसओ ने बताया कि आरोपी ने अपने बाबा को चाकू से गोदकर मार डाला। उसके बाद झूठी साजिश रची कि उसके बाबा ने आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद से ही पुलिस छानबीन में जुटी रही। विवेचना में पता चला कि पौत्र ही अपने बाबा के कत्ल का आरोपी निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही गांव में बीते 26 फरवरी को ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। वृद्ध की हत्या के आरोप में उनके पौत्र दिलीप विश्वकर्मा को पुलिस ने तिनहवा बाजार तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसने संपत्ति के लोभ में ऐसी वारदात की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि भलुही निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने अपने बाबा ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा (90) को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बाबा की मृत्यु के बाद दिलीप ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बाबा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा अपनी संपत्ति पौत्र की पत्नी के नाम करना चाहते थे। साथ ही कुछ संपत्ति बेचना चाहते थे। इस तरह से दिलीप ने देखा कि संपत्ति अब उसके हाथ से जा रही है तो उसने गांव में ही घर से कुछ दूरी पर टिनशेड में सो रहे अपने बाबा ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि आरोपी ने अपने बाबा को चाकू से गोदकर मार डाला। उसके बाद झूठी साजिश रची कि उसके बाबा ने आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद से ही पुलिस छानबीन में जुटी रही। विवेचना में पता चला कि पौत्र ही अपने बाबा के कत्ल का आरोपी निकला। पुलिस ने दिलीप विश्वकर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया।