फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grandmother and granddaughter died after being hit by a tractor-trolley laden with soil

Kushinagar News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से नानी-नतिनी की मौत

Sat, 06 Jan 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jan 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and granddaughter died after being hit by a tractor-trolley laden with soil
माधोपुर मठिया चौराहें पर हादसे में नानी व नतिनी की मौत के बाद जुटी भीड़।
कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के माधोपुर मठिया चौराहा पर शुक्रवार की शाम मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से नानी-नतिनी की मौत हो गई। बाइक चला रहे नाना बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग गांव के ओझा टोला निवासी उस्मान की पुत्री मैरुन के पति ने उससे संबंध तोड़ लिया है। वह अपनी मां के पास ही पांच वर्षीय पुत्री अंजिमा उर्फ गोधनी को लेकर रहती है। कसया कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार को मुकदमे में तारीख थी। उस्मान अपनी 55 वर्षीय पत्नी मतैरून एवं नतिनी अंजिमा उर्फ गोधनी को लेकर वहीं गए थे। शाम को लगभग चार बजे घर लौटते समय सपहां-हरका मार्ग स्थित मठिया चौराहा पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में उस्मान तो बच गए, लेकिन उनकी पत्नी एवं नतिनी ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गईं। दबने से उनकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसया थाने के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed