फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Grand Buddha-themed park ready to woo tourists.

Kushinagar News: पर्यटकों को लुभाने के लिए भव्य बुद्ध थीम पार्क तैयार

Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Grand Buddha-themed park ready to woo tourists.
बनकर तैयार हुआ बुद्ध थीम पार्क।
पडरौना। वैश्विक बौद्ध पर्यटन मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की पहचान को नई मजबूती देने वाली एक बड़ी परियोजना अब पूरी हो चुकी है। कुशीनगर में गौतम बुद्ध संग्रहालय के निकट उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की ओर से करीब 11.32 करोड़ रुपये की लागत से विकसित बुद्ध थीम पार्क बनकर तैयार हो गया है, जिसे जल्द ही आम जनता और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन


यह थीम पार्क आधुनिक तकनीक और आध्यात्मिक अनुभव का अनूठा संगम है, जो भगवान बुद्ध के जीवन, उनकी शिक्षाओं और करुणा के संदेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा। इसे आध्यात्मिक पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। पार्क में इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग, हेरिटेज इंटरप्रिटेशन और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य आगंतुकों को केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मचिंतन और आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ना भी है। पार्क का प्रमुख आकर्षण बोधि वृक्ष होगा, जो बुद्ध के ज्ञान, करुणा और जीवन मूल्यों को संवादात्मक शैली में प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही तिब्बती शैली के स्तूप, प्रेयर व्हील्स, मूर्तिकला स्थापनाएं और आठ तथागत स्तूप भी विकसित किए गए हैं, जो बुद्ध के आठ महान कार्यों का प्रतीक हैं। यहां 3-डी झांकियों और डिजिटल प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन की घटनाओं को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा। वहीं ट्रेवलॉग इंस्टॉलेशन के जरिए उनकी पवित्र यात्रा को क्रमवार दर्शाया जाएगा। पार्क में भूमिस्पर्श, ध्यान, अभय और धर्मचक्र जैसी बुद्ध की आठ विशाल मुद्राएं भी स्थापित की गई हैं। पर्यटकों के लिए 40 फीट ऊंची बुद्ध वॉल पर लाइट एंड साउंड शो विशेष आकर्षण रहेगा, जिसमें आधुनिक तकनीक के जरिए बुद्ध के जीवन और संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा प्राचीन बौद्ध तोरणों से प्रेरित भव्य प्रवेश द्वार, बुद्ध जीवन दीर्घाएं, भित्ति चित्र, बच्चों का थीम आधारित खेल क्षेत्र और स्मारिका केंद्र भी विकसित किए गए हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर पहुंचे 82 लाख पर्यटक
वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के बौद्ध सर्किट में लगभग 82 लाख पर्यटक पहुंचे थे, जिनमें 4.4 लाख से अधिक विदेशी पर्यटक शामिल थे। ऐसे में यह थीम पार्क कुशीनगर की वैश्विक पहचान को और मजबूत करेगा तथा उत्तर प्रदेश को विश्वस्तरीय बौद्ध पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्ध थीम पार्क का निर्माण पूरा होना कुशीनगर के बौद्ध पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आध्यात्मिकता, कला, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम है, जो देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भगवान बुद्ध के जीवन और विचारों से गहराई से जोड़ने का कार्य करेगी।
जयवीर सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed