{"_id":"5776aa8e4f1c1b615679bef5","slug":"government-school-will-open-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल
kushinagar
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
जनगणना के नए आंकड़े हुए जारी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। ग्रीष्मावकाश के बाद शनिवार से जिले में आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में सुबह आठ बजे प्रार्थना सभा के बाद शिक्षण कार्य शुरू होगा। 15 जुलाई को सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार से ही स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे।
एक अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षण सत्र के लिए बच्चों के एडमिशन के बाद 20 मई को स्कूलों में ग्रीष्मावकाश हो गया था। एक जुलाई को अलविदा का अवकाश था। शनिवार से सत्र का नियमित संचालन शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में जुलाई का पहला पखवारा स्कूल चलो अभियान के लिए निर्धारित है। इस दौरान स्कूलों से जागरूकता रैली, गोष्ठी और घर-घर जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रेरित करने का कार्य होगा। सोमवार चार जुलाई को इस सत्र का प्रथम सोमवार होने के चलते सभी परिषदीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों के बीच फल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके लिए भी बीईओ के माध्यम से सूचनाएं भेज दी गई हैं। सोमवार और मंगलवार को ही वन विभाग की तरफ से चलाए जाने वाले वृहद पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी के लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीओ की अध्यक्षता में अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ शिक्षकों की भी बैठक होगी। इसमें स्कूलों में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम की तैयारी की जाएगी। 15 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
बीएसए लालजी यादव के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार से स्कूल प्रात: आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगे। शिक्षकों को पहले दिन से ही सफाई, एमडीएम और शिक्षण कार्य शुरू करने से संबंधित निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रयास किया जाएगा कि पहले ही दिन स्कूलों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।