{"_id":"652850bc59567c0710082875","slug":"government-schemes-should-reach-the-eligible-people-otherwise-action-will-be-taken-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-6009-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सरकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंचाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सरकारी योजनाएं पात्रों तक पहुंचाएं, नहीं तो होगी कार्रवाई
Fri, 13 Oct 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें बाल विकास परियोजना की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीपीओ ने चेताया कि यदि सरकारी योजनाएं पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने और उन्हें शिक्षित करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष जोर देना है। दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
बैठक को सीडीपीओ सीमा सिंह, सेवरही सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल, मंडल कोआर्डिनेटर सुरेश तिवारी, डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य सेविका फातमा खातून आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
इस दौरान रेनू देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, मीरा देवी, सरिता देवी आदि मौजूद रहीं।