फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Government is suppressing people's voice: Baleshwar

सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Aug 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Government is suppressing people's voice: Baleshwar
लोगों की आवाज दबा रही है सरकार : बालेश्वर
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं हुई तो तेज आंदोलन होगा आंदोलन : राधेश्याम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने निजी विद्यालय के प्रबंधक की तरफ से विद्यालय की एक महिला पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक राधेश्याम सिंह ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक को अविलंब गिरफ्तार कर स्कूल की मान्यता रद्द की जानी चाहिए। इसके साथ ही छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अगर स्कूल के प्रबंधक की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि रविंद्रनगर स्थित एक निजी विद्यालय में कार्यरत महिला पीआरओ ने जब अपना बकाया वेतन मांगा तो प्रबंधक ने गाली और धमकी दी। इसे लेकर बुधवार को स्कूल गेट पर गिरफ्तारी की मांग कर रहे छात्र नेताओं की पुलिस की तरफ से पिटाई करना निंदनीय है। भाजपा सरकार में अपने हक के लिए लोकतांत्रिक तरीके से मांग करने पर सरकार पुलिस बल का प्रयोग कराकर आवाज दबा रही है। धरने को पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, मोहम्मद शुकुरुल्लाह, जिला महासचिव राजेश प्रताप राव, पूर्व प्रमुख विक्रमा यादव आदि ने संबोधित कर आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर सपा नेताओं ने धरना समाप्त किया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह, संजय यादव, विजय प्रताप कुशवाहा, फिरोज अंसारी, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, अमेरिकन खरवार, मोहम्मद आजम, पियूष यादव, रामलखन यादव, आशिफ, संजय यादव, एके बादल, उग्रसेन यादव, विजय प्रताप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed