{"_id":"624b1f287041bb27cc2838e3","slug":"government-dedicated-every-one-child-for-education-kushinagar-news-gkp4321850172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार संकल्पित: मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार संकल्पित: मनीष
विज्ञापन

- नगर के बीआरसी परिसर से शुरू हुआ जिले में स्कूल चलो अभियान
- परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ विधायक, डीएम और सीडीओ ने किया भोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर स्थित बीआरसी परिसर से सोमवार को जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली की शुभारंभ हुआ। इसमें शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराने समेत अन्य गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद आयोजित सहभोज में परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ विधायक, डीएम और सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने भोजन कर समान्ता का संदेश दिया।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। इसे ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में सुधार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा। शिक्षक ड्रॉपआउट बच्चों पर विशेष नजर रखें। बिना नामांकन के कोई भी बच्चा छूटने ना पाए। सीडीओ अनुज मलिक ने कहा कि पिछले बार 300 से अधिक स्कूल में मनरेगा के तहत विद्यालयों की चारदीवारी कराई गई है। इस साल जिले के सभी विद्यालयों के चारदीवारी कराने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा से ही जीवन का उत्थान संभव है। इस अभियान को सभी मिलकर सफल बनाएंगे। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि व खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशंक दूबे, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सदर एसडीएम महातम सिंह आदि ने संबोधित किया। अंत में एडी (बेसिक) डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। इसके बाद नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों को अपने बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान बीईओ अजय कुमार तिवारी, देव मुनि शर्मा, अनूप गुप्ता, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रधानसंघ कुशीनगर संतोष मणि त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, राजेश गुप्ता, विकास तिवारी, वेद त्रिपाठी, संग्राम सिंह यादव, मुकेश सिंह, सत्यवान सिंह, अनिल मिश्रा, नीरज बंका, सर्वेशचंद्र श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, सत्यजीत दूबे आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
ब्लॉक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, रामबृक्ष गिरी, सुरेश जायसवाल, सुनील त्रिपाठी, मुन्नी सिंह, अनिल कुमार मिश्र, संजच कुमार मिश्र, उमाशंकर सिंह, विद्यासागर, मधुवन सिंह, देवमुनी वर्मा, अजय कुमार तिवारी, अम्बरीश सिंह, मुकेश सिंह, सुफियान और शिल्पी मिश्रा को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुमारी सरिता, वंदना, साधना प्रजापति, जाहिद, अमृता यादव, काजल, साहिदा खातून, मनीष, समीर अली, अनीता और अंशिका आदि को सम्मानित किया गया।
ब्लॉक स्तर पर हुई स्कूल चलो अभियान रैली की शुरुआत
पडरौना। सोमवार को जिले के सभी ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। इसमें लोगों को अपने बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक स्थित बीआरसी परिसर से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ हुआ। रैली को रवाना करते हुए हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि गांव के प्रत्येक बच्चों का विद्यालय में नामांकन करना लोगों का नैतिक दायित्व है। इसलिए सबको मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अर्चना, प्रदीप सिंह, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, बीईओ जयप्रकाश मौर्य, आलोक शाही, विन्द्रावती देवी, सच्चिदानंद पांडेय, मदन पाल, शिवधर पांडेय, दिनेश सिंह, मौलई प्रजापति, राधेश्याम वर्मा, संजय जयसवाल, रामगोपाल सिंह, कमलेश दूबे, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित बीआरसी परिसर से बीईओ अनिल कुमार मिश्र की अगुवाई में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की गई। इस रैली को रवाना करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन प्रसाद गौंड ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस कार्य में अभिभावकों को सहयोग करना चाहिए। इसके बाद कस्बा के विभिन्न मोहल्लों में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली कर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान अरुणेंद्र कुमार राय, रामेश्वर यादव, आशीष सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी, अरूणेंद्र राय, विद्या सिंह, श्रीनिवास जायसवाल, बांके विहारी, अशोक यादव, अजय राय, प्रमोद सिंह, शिव शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गंगूवा मठिया गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर लोगों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रदीप कुमार गुप्ता, शम्भू यादव, उपेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, देवेंद्र ओझा, रामप्रकाश शर्मा, अंजनी सिंह, अजय सिंह, अजय शर्मा, बबलू जायसवाल, संदीप श्रीवास्तव, अजय सिंह, शशिकांत पांडेय आदि मौजूद रहे।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र नोनियापट्टी गांव स्थित कंपोजीट विद्यालय परिसर से क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कसया एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा को केवल अध्यापकों के भरोसे मत छोड़े, बल्कि अभिभावक घर का ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चे स्कूल जाने के लिए हमेशा तैयार रहे।
इस दौरान बीईओ दयानंद चंद, ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, शंभू सिंह कुशवाहा, आरती दूबे, डॉ. उमाशंकर नायक, डॉ. अखिलेश कुमार, ग्राम प्रधान विश्व विजय सिंह, राजेश यादव, शंभू बरनवाल, पप्पू प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह, रामाशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार मथौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। इस अभियान का शुभारंभ करते हुए सेवरही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय कुमार तिवारी ने की। तमकुहीराज एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ छात्र व अभिभावक तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे इसके लिए शासन की तरफ से कई बदलाव किए गए हैं। बीईओ अमित कुमार सिंह ने सरकार की तरफ से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान बीडीओ सेवरही बब्बन राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, एजुलहक, मधेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, सुमंत मिश्र, अरविंद श्रीवास्तव, संजय सिंह, विनोद कुमार, ग्राम प्रधान पंकज आर्य, ढोढा प्रसाद, शशिकांत, विजय कुमार सिंह, अजय कुशवाहा, विनय कुशवाहा, फैयाज अहमद, रमेशपाल, राजकुमार चौबे, आशुतोष उपाध्याय, बृजकिशोर शर्मा आदि मौजुद रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के खोटही गांव के सीतापट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर से सोमवार को स्कूल चलों अभियान की रैली निकाली गई। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड ने लोगों से परिषदीय स्कूलों में नामांकन संख्या बढ़ाने की अपील की।
इस दौरान बीईओ सत्येंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान रामदेव ,पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, योगेंद्र शुक्ला, त्रिलोकी प्रसाद, घनश्याम वर्मा, विपुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सोहरौना प्राथमिक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इस रैली को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि देश की मजबूती के लिए प्रत्येक बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होगा। इसलिए इस अभियान में समाज के सभी लोगों को सहयोग करना होगा।
इस दौरान खड्डा एसडीएम उपमा पांडेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील प्रजापति, चंदप्रकाश तिवारी, राजू यादव, प्रदीप सिंह, रामप्रताप यादव, प्रदीप शर्मा, संदीप सिंह, शैलेश राय, अजीत सिंह, मिठाई बाबा आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को कस्बा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर से स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की गई। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ व एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि शिक्षा बच्चों के विकास का मूल अधिकार है। इसलिए सभी अभिभावक अपने पाल्यों का नामांकन विद्यालय में जरूर कराएं।
इस दौरान बीईओ आशीष कुमार मिश्र, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, रामगोपाल गुप्ता, आनंद मिश्रा, वैजनाथ गुप्ता, बलराम चौहान, विनोद कुमार ओझा, चंद्रहास मिश्रा, मुकुंददेव सिंह, संजीव कुमार गोंड, रीता विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पिपरिया नरहर परिसर से सोमवार को स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ। इस रैली को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय व प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान बृजेश मिश्र, प्रधान संघ के अध्यक्ष संतोष तिवारी, बीईओ हिमांशु सिंह, नंदलाल शर्मा, अजय राय, भंगवत आदि मौजूद रहे।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर मंगुरही परिसर से सोमवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली को रवाना किया। विधायक ने कहा कि विद्यालय में नामांकन बढ़े और पढ़ने के लिए बच्चे विद्यालय आएं यही स्कूल चलो रैली का उद्देश्य है। सुधा पांडेय ने सरकार की नीतियों को लागू करने के लिए अपना हर तरह का सहयोग देने की बात कही। अंत में बीईओ सत्येंद्र पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालन कन्हैयालाल व हरिंद्र कुमार चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान बदरुजमा सिद्धकी, जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी संघ राजेश शुक्ल, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, नीरज श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, कृष्ण मोहन, अखिलेश कुमार, निशांत पांडेय, रेनू सिंह, धर्मेंद्र दुबे, अमर प्रकाश पांडेय, संदीप मिश्र, अमित राय, विजय लक्ष्मी शुक्ला, नूपुर शुक्ला, सुधीर राय, अभय शुक्ल, प्रत्युष शुक्ल, राजीव नयन द्विवेदी, सुमित त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, दीक्षित, जय सिंह यादव, अ िभनय द्विवेदी, अनिल प्रताप राव, राकेश गिरी, अनुराग द्विवेदी आदि मौजूद रहे।