{"_id":"671beaa1c49572d1fc0a60d4","slug":"gorakhpur-team-declared-winner-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-125428-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोरखपुर की टीम घोषित हुई विजेताा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोरखपुर की टीम घोषित हुई विजेताा
विज्ञापन
फाजिलनगर। पावानगर महावीर इंटर काॅलेज परिसर में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से मंडल स्तरीय अंडर-19 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम विजेता घोषित हुई। यह टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता में मंडल के चार जिलों की टीम प्रतिभाग किया।
पहला मुकाबला गोरखपुर और देवरिया के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला महाराजगंज व कुशीनगर के बीच हुआ, जिसमें महाराजगंज की टीम ने जीत दर्ज की। अंतिम मुकाबला गोरखपुर व महाराजगंज के बीच हुआ, जिसमें निर्धारित पांच ओवर की मैच में महराजगंज की टीम 18 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी गोरखपुर की टीम ने दो विकेट गंवाकर विजेता घोषित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डाॅ. अक्षयबर पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मैच में सुजीत तिवारी व नबीहसन खान निर्णायक और स्कोरिंग की भूमिका में समीप राव रहे। इस दौरान नवी आलम अंसारी, अजय सैनी, वंदना सिंह, रतीश रंजन पांडेय, हरिकेश सिंह, जाकिर हुसैन, श्रीमती स्वेता शाह, विश्राम यादव, जयनाथ प्रसाद, मनंजय तिवारी, रामकेवल, संदीप कुमार, मोती सिंह आदि मौजूद रहे। संवादज