फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur reached the final after defeating Chaiti Musahari

Kushinagar News: चैती मुसहरी को हरा गोरखपुर पहुंचा फाइनल में

Fri, 24 Jan 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur reached the final after defeating Chaiti Musahari
मंसाछापर । विशुनपुरा ब्लॉक के चैती मुसहरी गांव के स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबला चैती मुसहरी और गोरखपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें गोरखपुर की टीम चैती मुसहरी को 3-1 से पराजित कर फाइनल में पहुंच गई। बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू करवाया।
विज्ञापन

पहले हाफ में चैती और गोरखपुर की टीमों ने एक-दूसरे पर एक-एक गोल करके मैच को रोमांचकारी बना दिया। दूसरे हाफ में गोरखपुर की टीम ने दो गोल मारकर मैच को अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह गोरखपुर की टीम ने मेजबान चैती मुसहरी को 3-1 से पराजित कर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। इस दौरान आयोजक ग्राम प्रधान ओमप्रकाश प्रसाद, राकेश गुप्ता, विजय यादव, सुदामा शर्मा, मुरारी कुशवाहा, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed