फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur-Pataliputra mail passenger train will remain canceled for 52 days till 29th February.

Kushinagar News: 29 फरवरी तक 52 दिन निरस्त रहेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल सवारी गाड़ी

Mon, 04 Dec 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Pataliputra mail passenger train will remain canceled for 52 days till 29th February.
तमकुहीरोड। कप्तानगंज थावे रेल मार्ग पर गोरखपुर-पाटलिपुत्र व पाटलिपुत्र-गोरखपुर तक चलने वाली 15079/15080 मेल पैसेंजर ट्रेन कोहरे की वजह से 29 फरवरी के बीच रोजाना के बजाय एक दो दिन के अंतराल पर चलेगी। इस बीच यह ट्रेन 91 दिनों में मात्र 39 दिन संचालित होगी, जबकि 52 दिन तक निरस्त रहेगी। लोगों का कहना है कि दो ट्रेनों को पहले ही निरस्त किया जा चुका है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर कोहरे ने नियमित चलने वाली ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक लगा दिया है। इस रूट से रोज नकहा जंगल से सिवान व सिवान से नकहा जंगल तक चलने वाली 05035/05036 थावे-कप्तानगंज व कप्तानगंज-थावे तक चलने वाली 05189/ 05190 पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह इस रूट से गोरखपुर से पाटलिपुत्र व पाटलिपुत्र से गोरखपुर तक नियमित चलने वाली 15079/15080 मेल पैसेंजर ट्रेन को भी 29 फरवरी 2024 तक के लिए एक या दो दिन के अंतराल पर संचालित करने की सूचना घोषित की है। पूर्वोत्तर रेलवे की घोषित सारिणी के अनुसार यह ट्रेन भी दिसंबर में 1, 3, 4, 6, 8, 10, 11, 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27, 29, 31 जनवरी में 1, 3, 5, 7, 8, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28, 29, 31 और फरवरी में 2, 4, 5, 7, 9, 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28 को निरस्त रहेगी। इस तरह पहली दिसंबर से 29 फरवरी के बीच कुल 91 दिन में यह ट्रेन 52 दिन निरस्त रहेगी और 39 दिन ही संचालित होगी। क्षेत्र के दिवाकर दत्त, नीरज जायसवाल, अनुज सोनी, रामजी कसेरा, दुर्गेश मद्धेशिया आदि ने कहा कि लगन व ठंड के सीजन में कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेनों निरस्त करने और पाटलिपुत्र ट्रेन को अंतराल से चलाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed