फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gorakhpur overall champion in divisional competition

Kushinagar News: मंडलीय प्रतियोगिता में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन

Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur overall champion in divisional competition
कसया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया में माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन रहा। कुशीनगर द्वितीय, देवरिया तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान 24 स्पर्धाएं हुईं। इसमें दौड़, गोला क्षेपण, जेबलिन थ्रो, भाला क्षेपण आदि खेल शामिल रहे।
विज्ञापन

अंतिम दिन सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि खेल ही एक ऐसी जगह हैं जहां जाति-धर्म नहीं परिश्रम से आगे बढ़ा जा सकता है। जो खिलाड़ी जितना परिश्रम करता है, वह उतना ही आगे बढ़ता है। खेल में अथक परिश्रम की ही जरूरत है। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र मणि, उमेश उपाध्याय, शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में अंशुमान पांडेय, हरिकेश सिंह, अजय कुमार, प्रभात रंजन, केके शुक्ला, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय, वीरेंद्र पटेल अमित पांडेय, विवेकानंद मिश्रा , नित्यानंद मिश्रा दिग्विजय प्रजापति, अरविंद श्रीवास्तव आदि लोग शामिल रहे। संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। उपप्रधानाचार्य अमर बहादुर वह खेल सचिव नंदकिशोर यादव ने अतिथियों काे अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देखकर सम्मानित किया। इस दौरान धनंजय तिवारी, राम प्रीत प्रसाद, दुर्गेश पाल सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र कुशवाह, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, शशि भूषण मिश्रा, संजीव गुप्ता, राहुल पटेल, बृजनंदन भारती, मेराज खान, मनोज कुमार, विक्कू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed