फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gopal Rai met Amit's family, assured them of justice

Kushinagar News: अमित के परिजनों से मिले गोपाल राय, न्याय का दिलाया भरोसा

Tue, 10 Jun 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gopal Rai met Amit's family, assured them of justice
तमकुहीराज। मारपीट के बाद मौत के शिकार हुए थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी अमित राय के घर सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे रेल मंत्रालय के सलाहकार बोर्ड के सदस्य गोपाल राय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने अमित की मां, बहनों व आसपास के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्रवाई व परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर परिजनों से किए गए वादे के मुताबिक तमकुहीराज पुलिस मामले की जांच व इलेक्ट्राॅनिक व अन्य साक्ष्यों का नए सिरे से विश्लेषण कर मामले के खुलासे में जुटी है। इस सिलसिले में तमकुहीराज पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है और रिपोर्ट लखनऊ स्थित राज्य मेडिको लीगल सेल को भेज रिपोर्ट व साक्ष्यों की पुष्टि कराने में जुटी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर निवासी अमित राय (24) को 19 मार्च महीने में खेत में कूड़ा फेकने के लिए उपजे विवाद में तीन नामजद व कुछ अज्ञात लोगों मारपीट घायल कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजन घायल को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए शव को हाईवे के टड़वा मोड के समीप सड़क किनारे रख कार्रवाई की मांग करने लगे। तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार के आश्वासन के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। तमकुहीराज पुलिस ने संजय, शंभू उर्फ मन्नू, दिनेश प्रसाद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना को संदिग्ध मान ठोेस कार्रवाई परहेज करती रही। इससे नाराज परिजन कार्रवाई की मांग करते हुए दस अप्रैल से धरने पर बैठ गए। इसी बीच इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा का तबादला हो गया। बाद में तमकुहीराज विधायक डॉ असीम कुमार, नवागत इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला व सेवरही धीरेन्द्र राय के साथ धरना स्थल पर पहुंचे थे और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दे परिजनों को मना कर धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed