फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gopal Das, who became president for the fifth time, was honored

Kushinagar News: पांचवीं बार अध्यक्ष बने गोपाल दास को किया गया सम्मानित

Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gopal Das, who became president for the fifth time, was honored
- जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से हुआ सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन कुशीनगर की अगुवाई में रविवार को जिला मुख्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पांचवीं बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष महंत गोपाल दास व महामंत्री अभयानंद दीक्षित को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।
जनपद बार एसोसिएशन के पांचवीं बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष महंत गोपाल दास ने कहा कि केंद्रीय व राजकीय कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए लागू कानून की तरह वकिलों की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए। इसके लिए अधिवक्ता जिले से लगायत देश भर में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। जनपद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का एक अंग है। महामंत्री अभयानंद दीक्षित ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में मनमानी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगी। कार्यालय में अवैध रूप से काम करने वालों को हर हाल में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इसके बाद जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश मिश्र व महामंत्री उदयप्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपीकृष्ण गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मिश्र, संजय मिश्र, महेश मिश्र, ब्रजेश त्रिपाठी, ब्रजकिशोर शुक्ल, धीरेंद्र मोहन सहाय, हरेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed