फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Goods vehicles will enter Uttar Pradesh via highways, not rural routes.

Kushinagar News: ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों से नहीं... हाईवे से यूपी में होगी मालवाहनों का प्रवेश

Mon, 01 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Goods vehicles will enter Uttar Pradesh via highways, not rural routes.
- अफसरों की सख्ती के बाद बिहार को जोड़ने वाले सड़कों पर सख्ती बढ़ी
विज्ञापन

- बिहार से आने वाले मोरंग बालू बिना राजस्व दिए कुशीनगर के रास्ते में यूपी में करते थे इंट्री
- सख्ती के बाद 200 से अधिक लोडेड ट्रक लौटाए गए, सीमा पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग
कुशीनगर। बिहार से मोरंग लेकर यूपी में आने वाले ट्रकों की बड़े पैमाने पर इंट्री कुशीनगर जिले के रास्ते होती है। इस सरकार का करोड़ों का राजस्व चोरी होता था। डीएम, एसपी की सख्ती के बाद बिहार को जोड़ने वाले लिंक मार्गों से इंट्री पर रोक लगा दिया गया। अब मालवाहक सिर्फ हाईवे के रास्ते ही जिले में प्रवेश करेंगे। लिंक मार्गों पर पुलिस तैनात कर दिया गया है। लिंक मार्ग से जिले में प्रवेश करने वाले दो सौ से अधिक मालवाहनों को पुलिस ने लौटाया है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के बाद बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले मालवाहनों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सीमावर्ती समउर बाजार पुलिस चौकी पर बैरिकेडिंग कर कॉमर्शियल लोडेड ट्रकों की ग्रामीण और लिंक मार्गों से आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बाॅर्डर क्षेत्र के तमकुहीराज, तरयासुजान पुलिस ने 200 से अधिक ट्रकों को सीमा से लौटा दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से सटे समउर बाजार पुलिस चौकी पर शनिवार सुबह से ही पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तैनात पुलिसकर्मी लोडेड ट्रकों को रोककर उन्हें हाईवे के रास्ते सलेमगढ़ टोल प्लाजा होकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की हिदायत दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार बिहार से आने वाले कई मालवाहन टैक्स चोरी और बिना वैध दस्तावेजों के लिंक मार्गों का इस्तेमाल कर प्रदेश में प्रवेश कर जाते थे। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी भारी दबाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान से बड़े पैमाने पर जहां राजस्व की चोरी बचेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की सड़के सुरक्षित रहेगी। शनिवार को लिंक मार्ग से यूपी में दाखिल होने का प्रयास कर रहे 200 से अधिक ट्रकों को लौटाया गया। अमर उजाला ने 24 मई को ‘ट्रक भर-भर आ रहा अवैध बालू, हर माह 2.40 करोड़ का हो रहा नुकसान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सख्ती बरती गई और हाईवे के अलावा बिहार को जोड़ने वाली लिंक मार्ग से इंट्री पर रोक लगा दिया है।
इन लिंक मार्गों से होती है इंट्री
- तरयासुजान के बहादुरपुर पुलिस चौकी के सामने वाले रास्ते, बिहार के कटया क्षेत्र के भागी पट्टी गांव से तमकुहीराज क्षेत्र में समउर के रास्ते हाईवे पर ट्रक वाले प्रवेश करते हैं। गोपालगंज के पचदेउरी से रामकोला चट्टी मार्ग होते हुए हाईवे पर चले आते हैं और तमकुहीराज थाना क्षेत्र में इंट्री करते हैं। इसके अलावा गोपालगंज जिले के जिरो आरडी से होकर तमकुहीराज क्षेत्र में सरया खुर्द के रास्ते मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे सड़क से होते हुए हाईवे या पडरौना के रास्ते निकलते हैं।

ग्रामीण और संपर्क मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं हैं। लगातार ट्रकों के संचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसलिए ट्रक चालकों को निर्देश दिया जा रहा है कि वे वैध कागजात के साथ केवल राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते ही प्रदेश में प्रवेश करें। - महेंद्र सिंह तंवर, डीएम


इस अभियान का उद्देश्य राजस्व चोरी पर रोक लगाना है। किसी भी कीमत पर राजस्व चोरी नहीं होने दिया जाएगा। हाईवे के रास्ते से ही काॅमर्शियल मालवाहनों का प्रवेश होगा। बिहार को जोड़ने वाले लिंक मार्गों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई है। इस खेल में शामिल लोगों की पहचान की कार्रवाई भी की जाएगी। - केशव कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed