फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   God hears the devotee's call.

Kushinagar News: भक्त की पुकार सुनते हैं भगवान

Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
God hears the devotee's call.
सीताराम चौराहा। ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के टोला सपही बरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने भगवान की भक्ति और समर्पण की महिमा की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान समदर्शी हैं। भक्त जिस भाव से भगवान को स्मरण करता है, भगवान उसे उसी भाव के अनुरूप दर्शन देते हैं।
विज्ञापन

कथा वाचक पंडित विनय राघव दास महाराज ने कहा कि एक ही परिवार में पिता ने भगवान को शत्रु भाव से याद किया, जबकि पुत्र ने उन्हें अपने स्वामी के रूप में स्वीकार किया। भगवान ने दोनों को उनके भाव के अनुसार दर्शन दिए। अनन्य भाव से भगवान का भजन करने वाले भक्तों को प्रभु किसी न किसी रूप में दर्शन अवश्य देते हैं। कथा के दौरान जड़ भरत प्रसंग, अजामिल प्रसंग, राजा बलि के आत्मसमर्पण, मत्स्य अवतार, समुद्र मंथन और मोहिनी अवतार सहित अनेक पौराणिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा व्यास ने इन प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, समर्पण और भगवान के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही पूरा कथा पंडाल मंगलमय स्वरों और जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापार मंडल चौराहा खास के अध्यक्ष विकास पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य तुला नारायण राय, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, केन यूनियन सेवरही के डायरेक्टर सत्येंद्र शुक्ला, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed